राजस्थानी दूल्हे से शादी करने ताइवान से बारात लेकर पहुंची दुल्हन, जापान में यूं शुरू हुई थी लव स्टोरी

कोटा। चार साल पहले जापान में दोनों एक-दूसरे से मिले। पहले दोस्ती हुई। फिर वो प्यार में बदल गई। भारतीय रीति रिवाज से शादी करने का फैसला लिया तो दुल्हन भी ताइवान से बारात लेकर हिन्दुस्तान पहुंच गई। राजस्थान के कोटा में गुरुवार को हुई यह शादी का विषय बनी रही है।

कोटा में हुई शादी

कोटा में हुई शादी

ताइवान की दुल्हन झन यू ने राजस्थानी दूल्हे नितिन गुप्ता के साथ सात फेरे लिए। राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा में गुरुवार को हुई इस शादी की एक खास बात यह भी रही कि इसमें मेहमानों को वीगन फूड परोसा गया जो कोटा के किसी शादी समारोह में पहली बार देखा गया।

 चार साल पहले जापान गया था नितिन

चार साल पहले जापान गया था नितिन

जानकारी के अनुसार कोटा निवासी नितिन गुप्ता की चार साल पहले जापान की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर के पद पर जॉब लगी थी। नितिन के साथ जापान में ताइवान की युवती झन यू भी काम करती थी। काम के दौरान दोनों को एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। पहले दोस्ती और फिर प्यार ​हुआ।

 ताइवान से बारात में आए 15 लोग

ताइवान से बारात में आए 15 लोग

झन यू और नितिन ने कोटा में भारतीय रीति रिवाज से 30 जनवरी 2020 को शादी का फैसला लिया। जापान से नितिन कोटा आ गया और झन यू अपने देश ताइवान चली गई थी। हाल ही शादी करने के लिए ताइवान से 15 परिजनों व रिश्तेदारों के साथ झन यू कोटा पहुंची। यहां पर सात फेरे लेकर नितिन और झन यू एक-दूसरे के साथ विवाह बंधन में बंध गए।

 इसलिए प​रोसा वीगन फूड

इसलिए प​रोसा वीगन फूड

दूल्हा नितिन गुप्ता कोटा के शाकाहारी जैन परिवार से है। मतलब शादी की दावत में कुछ भी मांसाहारी या नॉन वेजिटेरियन नहीं बन सकता था। यही बड़ा सवाल था कि ताइवान से आए मेहमानों को ऐसा क्या परोसा जाए कि वो दावत का लुत्फ भी उठा सके और मांसाहार की कमी भी न खले। आखिर नितिन के परिजनों ने ताइवान की झन यू के परिवार को वीगन फूड की दावत देने का फैसला लिया।

 जानिए क्या होता है वीगन फूड

जानिए क्या होता है वीगन फूड

इंदौर निवासी वीगन फूट एक्टिविस्ट गिरिश शाह के अनुसार बता दें कि वीगन फूड पेड़-पौधों से मिलता है, जिसमें दूध-दही और घी का इस्तेमाल नहीं होता है। नितिन और झन यू की शादी वीगन फूड से तैयार से खिंचड़ी व हलवा आदि तैयार किया गया। वीगन फूड का इस्तेमाल अब भारत में भी बढ़ने लगा है। कोटा से पहले वीगन डाइट वाली शादी भोपाल और अहमदाबाद में भी हुई है। इसमें अंडे, मीट और डेरी प्रॉडक्ट का सेवन नहीं किया जाता है। इसमें फल, सब्जियां, होल ग्रेन्स, दाल, नट्स और सीड्स डाइट में शामिल किए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+