Kota Student VIDEO: कोटा में हॉस्‍टल की छठी मंजिल पर बालकनी की जाली से नीचे गिरा कोचिंग स्‍टूडेंट

Kota Coaching student ishanshu bhattacharya

Kota Student Ishanshu Bhattacharya Viral Video : राजस्‍थान के कोटा में फिर एक कोचिंग स्‍टूडेंट की जान चली गई। इस बार किसी अवसाद में आकर छात्र ने खुद जान नहीं दी बल्कि हादसे ने उसकी जिंदगी छीन ली। हादसा भी हॉस्‍टल की छठी मंजिल पर उस वक्‍त हुआ जब छात्र अपने दोस्‍तों के साथ बालकनी से निकल रहा था। उसी दौरान खुली जाली से वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।

वात्‍सल्‍य रेजीडेंसी कोटा राजस्‍थान

वात्‍सल्‍य रेजीडेंसी कोटा राजस्‍थान

कोटा के तलवंडी इलाके में गुरुवार रात को जाली से नीचे गिरकर जान गंवाने वाले छात्र की शिनाख्‍त पश्चिम बंगाल के न्‍यू जलपाई गुड़ी के ईशनांशु भट्टाचार्य (20) के रूप में हुई है। वह कोटा के तलवंडी सेक्‍टर 5 में वात्‍सल्‍य रेजीडेंसी स्थित हॉस्‍टल में रहता था। कोटा से नीट की तैयारी कर रहा था।

Recommended Video

    Kota Student VIDEO: कोटा में हॉस्‍टल की छठी मंजिल पर बालकनी की जाली से नीचे गिरा कोचिंग स्‍टूडेंट
     कोटा स्‍टूडेंट मौत का सीसीटीवी फुटेज

    कोटा स्‍टूडेंट मौत का सीसीटीवी फुटेज

    कोटा में छठी मंजिल में स्‍टूडेंट के बालकनी से गिरने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ईशनांशु भट्टाचार्य के साथ उसके दोस्‍त भी नजर आ रहे हैं। वे उसे बचाने की भी कोशिश करते हैं, मगर उसे बचाया नहीं जा सका।

    खुली बालकनी ने ली जान

    खुली बालकनी ने ली जान

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कोंचिग छात्र ईशनांशु भट्टाचार्य व उसके दोस्‍त बालकनी से बाहर निकलते हैं। इसी दौरान बालकनी की जाली खुली रहती है। ईशनांशु भट्टाचार्य अपनी चप्‍पल पहनने जाता है और संतुलन बिगड़ने से खुली जाली से नीचे गिर जाता है। उसके दोस्‍त तुरंत जाली से नीचे झुककर देखते हैं और उसे बचाने को दौड़ते हैं।

    घायलावस्‍था में लेकर गए अस्‍पताल

    डीएसपी अरमसिंह राठौड़ के अनुसार कोचिंग छात्र ईशनांशु भट्टाचार्य को गंभीर रूप से घायलावस्‍था में अस्‍पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी फुटेज जुटाए गए हैं। ईशनांशु के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+