Bride Kidnap : कोटा दुल्हन अपहरण मामले ने पकड़ा तूल, बेटी की वापसी के बाद ही उठाएंगे पिता की अर्थी

Recommended Video

    नवविवाहिता का अपहरण, सदमे से पिता की मौत

    कोटा. राजस्थान में फिर एक दुल्हन का अपहरण हो गया। सीकर और उदयपुर के बाद अब कोटा से दुल्हन का अपहरण किया गया है। कोटा दुल्हन अपहरण के पांचवें दिन दुल्हन के पिता की मौत हो गई, इसके बाद तो मामले ने तूल पकड़ लिया और आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए।

    Kota Bride Kidnap case Latest Update, Peoples protest at Hospital

    लोग पुलिस पर दुल्हन के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाए जाने के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार देर रात सदमे से मौत हो जाने के बाद दुल्हन के पिता नंदलाल का शव एमबीएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखा हुआ है। लोग दुल्हन की सकुशल घर वापस के बाद शव उठाने की बात कह रहे हैं। बेटी के घर लौटने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

     Kota Bride Kidnap case Latest Update, Peoples protest at Hospital

    21 जून को हुई थी शादी

    मामले के अनुसार राजस्थान के कोटा जिले के किशोरपुरा थाना इलाके की युवती शोभा की 21 जून को शादी हुई थी। ससुराल जाने के बाद वह पग फेरे की रस्म निभाने मायके आए ​थी। चार दिन पहले दोपहर करीब दो बजे वह अपनी सहेली निधि व उसके भाई कृष्णा के साथ घर से निकली थी। वल्लभनगर में उनका पड़ोसी मोनू पठान कार लेकर आया और सभी का अपहरण करके ले गया। निधि व कृष्णा को कुन्हाड़ी स्थित लैंडमार्क सिटी में उतार दिया और शोभा का अपहरण करके ले गया।

     Kota Bride Kidnap case Latest Update, Peoples protest at Hospital

    शादी से पहले भी हुई थी लापता

    मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार शोभा शादी से पहले पांच मार्च को भी घर से लापता हो गई थी। तब वह 11 मार्च को वापस आ गई थी। वहीं परिजनों की मानें तो उसके बाद ही उसका प्रेम विवाह करवाया गया था, मगर अब मोनू पठान उसका अपहरण कर लिया। बेटी के अपहरण के बाद से पिता को गहरा सदमा लग गया था, जिसकी वजह से शुक्रवार रात को निधन हो गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+