कोटा नाव हादसा : चंबल नदी से निकाले दो और युवतियों के शव, मृतकों की संख्या हुई 13
कोटा। राजस्थान के कोटा चंबल नाव डूबने के हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 13 हो गई। बुधवार सुबह नौ बजे कोटा के गांव खातोली के पास चंबल नदी में नाव डूब गई थी, जिससे नाव में सवार 32 लोग और 14 मोटरसाइकिल पानी में डूब गईं।

नाव डूबने से लापता हुए थे 13 लोग
पहले दिन बुधवार को खबर आई कि कोटा चंबल नदी में नाव डूबने के बाद अधिकांश लोगों को बचा लिया गया था। कई खुद तैरकर किनारे पर आ गए जबकि अन्य को तैरना जानने वाले लोगों ने बचाया, मगर 13 लोग लापता हो गए थे।

आधा किलोमीटर दूर मिले शव
बुधवार दिनभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन करके 11 लोगों के शव निकाल लिए गए थे। इनमें 6 पुरुष, 4 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल था। दूसरे दिन गुरुवार सुबह दो और युवतियों ज्योति व गोलमा के शव चंबल नदी से निकाल गए। इनके शव घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर गोठड़ा खुर्द के पास मिले हैं।

लड़कों ने 25 लोगों की जान बचाई
चार लड़कों ने मिलकर कुल करीब 25 लोगों की जान बचाई। उन्होंने बताया कि नाव वाले ने ज्यादा लोगों को बैठाने से इनकार किया था, फिर भी लोग नहीं माने और नाव में चढ़ते गए। लोगों को बचाने के लिए कुछ देर में दूसरी नाव भी गहरे पानी में पहुंची, लेकिन तब तक काफी लोग डूब चुके थे।












Click it and Unblock the Notifications