4 बेटियों के मां-बाप की 10 साल बाद फिर हुई शादी, जानिए क्यों आई यह नौबत?
Barana News, बारां। हाथ में फूलों की माला लिए ये दोनों लोग पति-पत्नी हैं। दस साल बार फिर इनकी शादी हो रही है। इस की शादी में इनकी चार बेटियां भी मौजूद रही और आंखों से खुशी के आसू बह निकले, क्योंकि न केवल पति-पत्नी बल्कि चारों बहनें दस साल बाद एक-दूसरे से मिल रही थीं।

तीन बेटी पिता और एक बेटी मां के पास
मामले के अनुसार राजस्थान के बारां जिले के छबड़ा की एसीजेएम न्यायालय में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद का निपटारा करते हुए अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने दोनों को फिर से मिला दिया। वहीं इस दंपति के मिलन से इनके बच्चों का भविष्य सुनहरा हो गया है। दरअसल, इनकी चार बेटियां हैं, जिनमें से तीन पिता के पास और एक बेटी मां के पास रहती है। ऐसे में पति-पत्नी के मिलने से सभी बहनें फिर एकसाथ हो गई हैं।
करीब दस साल पहले बारां जिले के कुंभराज के रहने वाले मुकेश साहू और किशनगंज की रहने वाली उसकी पत्नी भगवती बाई के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान भगवती बाई ने मुकेश पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया और तब से लेकर आज तक ये मामला चला आ रहा था।

मुंह मीठा करवाकर घर भेजा
एडीजे श्वेता गुप्ता और एसीजेएम राजेश मीणा ने दंपति को काफी समझाया, जिसके बाद दोनों ने एक बार फिर से जीवन को नए सिरे से शुरू करने का वादा किया और और अपनी चारों पुत्रियों को गले लगाया। न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं के समक्ष दोनों पति पत्नी ने एक दूसरे को माला पहनाकर व मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाओं के साथ न्यायालय से रवाना किया। चारों बेटियां अपने माता-पिता व बहनों को एक साथ पाकर खुशी से झूम उठीं।












Click it and Unblock the Notifications