राजस्थान में कोरोना का कहर : कोटा में ऑक्सीजन की कमी से दो मरीजों की मौत, रात को अचानक रुकी सप्लाई
कोटा, 21 अप्रैल। राजस्थान में कोरोना कहर बरपा रहा है। पूरे प्रदेश में मंगलवार को कोरोना से रिकॉर्ड 12201 लोग संक्रमित हो गए। 64 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है, जो एक ही दिन में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

राजस्थान की शिक्षानगरी कोटा में भी कोरोना की वजह सांसों की डोर टूट रही हैं। कोटा के कोविड अस्पताल में सोमवार देर रात दो मरीजों की मौत हो गई। मरीजों के परिजनों के आरोप हैं कि उनकी मौत ऑक्सीजन के सिलेंडर अचानक खाली हो जाने की वजह से मौत हुई है। आरोप है कि कोविड अस्पताल कोटा में सोमवार देर रात करीब एक बजे ऑक्सीजन के सिलेंडर अचानक खाली हो गए थे। पूरे वार्ड में अफरा-तफरी मच गई थी। ऑक्सीजन नहीं मिलने पर देखते ही देखते कई मरीजों की तबीयत बिगड़ गई।
अस्पताल सूत्रों की मानें तो सुपर स्पेशयलिटी विंग के 4-ब्लॉक में ए-वार्ड में देर रात 1 बजे ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो गई, जो अल सुबह साढ़े तीन बजे बाद सुचारू हुई। 800 बेड के इस अस्पताल में वर्तमान में कुल 600 से अधिक मरीज भर्ती हैं। इनमें से करीब 500 मरीज ऑक्सीजन पर हैं।

इस संबंध में एसएसबी विंग के अधीक्षक डॉ. नीलेश जैन ने बताया कि ऑक्सीजन की कमी से मरीज की मौत नहीं हुई है। ऑक्सीजन सप्लाई का प्रेशर डाउन हो गया था। यदि ऑक्सीजन नहीं मिलती तो नीचे अन्य ब्लॉक में भी मरीज प्रभावित होते है। यह बात गलत है कि मरीज को ऑक्सीजन नहीं मिली है।












Click it and Unblock the Notifications