कोटा: मंडाना के पास सड़क हादसे में भोपाल के रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की मौत

KOTA NEWS, कोटा। राजस्थान के कोटा जिले में गुरुवार सुबह झालावाड़ रोड पर सड़क हादसा हुआ, जिसमें मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। वहीं हादसे में 2 लोग घायल हो गए। घायलों कका मंडाना के अस्पताल में उपचार जारी है।

Bhopal police retired DSP died in accident in Rajasthan

जानकारी के मुताबिक मृतक की शिनाख्त भोपाल निवासी चेतराम मीणा के रूप में हुई है। मीणा मध्यप्रदेश पुलिस में भोपाल डीएसपी पद से रिटायर हो चुके थे। वे अपने तीन साथियों के साथ भोपाल से कार में सवार होकर कोटा आ रहे थे। रास्ते में मंडाना के नजदीक उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

ये भी पढ़ें: CGO कॉम्प्लेक्स आग में फंसे लोगों को बचाने के लिए राजस्थान के CISF जवान ने लगा दी जान की बाजी

इस हादसे में सभी लोग घायल हो गए, जिनको राहगीरों की मदद से अस्पताल लाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान रिटायर्ड डीएसपी चेतराम मीणा की मौत हो गई। वहीं 2 लोगों का उपचार जारी है। अभी तक की जानकारी में सामने आया कि ये सभी किसी निजी काम से कोटा आ रहे थे वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+