Disha Tillani : 22 वर्षीय दिशा तिल्लानी बनेंगी साध्वी, लोगों ने अपने हाथों पर पैर रखकर पार करवाया रास्ता
व्यापारी मनीष तिल्लानी व प्रिया तिल्लानी की दूसरी बेटी दिशा तिल्लानी मंगलवार शाम पांच बजे घर से विदा हुई तो सबकी आंखें भर आई। दिशा ने घर की दीवार पर हाथ के छाप छोड़े और दीक्षा की तारीख 27 जनवरी लिखी।

राजस्थान के कोटा जिले के रावतभाटा की 22 वर्षीय दिशा तिल्लानी साध्वी बनेंगी। संयम व अध्यात्म के मार्ग पर चल पड़ी जैन समाज की यह बेटी 27 जनवरी को जावरा रिंगनोद में वैराग्य की दीक्षा लेंगी। इस उपलब्क्ष में मंगलवार को रावतभाटा में वरघोड़ा निकाला गया।
वरघोड़ा रावतभाटा के नया बाजार से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ चेतक मार्केट, हाट चौक से बाजार नंबर दो से श्वेतांबर जैन मंदिर पहुंचा। फिर वहां पर धर्म सभा हुई, जिसमें दिशा तिल्लानी, पिता मनीष तिल्लानी व माता प्रिया तिल्लानी का बहुमान किया गया।
Recommended Video

वरघोड़ा में मुमुक्षु दिशा तिल्लानी बग्गी पर सवार रही। इस दौरान दिशा ने अपने दोनों हाथों से सांसारिक वस्तुओं के सुख और वैभव की वस्तुओं के साथ धन को भी लुटाती रही। इस धन को लूटने के लिए लोग बग्गी के साथ साथ चलते रहे। रास्ते में वरघोड़े पर पुष्प वर्षा होती रही। पंजाब समाज रावतभाटा व बाजार नंबर दो के प्रवेश द्वार पर जोरदार स्वागत किया गया।
दिशा तिल्लानी को रावतभाटा में गाजे बाजे से अनमोल विदाई दी गई। व्यापारी मनीष तिल्लानी व प्रिया तिल्लानी की दूसरी बेटी दिशा तिल्लानी मंगलवार शाम पांच बजे घर से विदा हुई तो सबकी आंखें भर आई। दिशा ने घर की दीवार पर हाथ के छाप छोड़े और दीक्षा की तारीख 27 जनवरी लिखी।












Click it and Unblock the Notifications