रक्षाबंधन से पहले इकलौते भाई की 2 बहनों की मौत, कृष्णा को बचाने के लिए राधिका ने लगाई जान की बाजी

कोटा, 4 अगस्‍त। इस साल भाई बहन के अटूट स्‍नेह का पर्व रक्षाबंधन 11 अगस्‍त 2022 को धूमधाम से मनाया जाएगा। रक्षाबंधन से सप्‍ताहभर पहले एक भाई अपनी दो सगी बहनों से जुदा हो गया। दोनों बहनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। तालाब के पानी में डूब रही बहन को बचाने के लिए दूसरी ने भी जान की बाजी लगाई थी। दोनों ही नहीं बच सकीं। हर किसी को झकझोर देने वाला यह मामला राजस्‍थान के कोटा जिले की भवानी मंडी पंचायत समि‍ति का है।

kota

यहां स्‍कूल से घर लौटने के बाद दोपहर को कृष्णा और उसकी बहन राधिका पीपलाद नदी के पास बकरियां चराने गई थीं। वहां पर एक छोटा सा तालाब भी है। उसी में दोनों बहनें हादसे का शिकार हो गई। संभवतया किसी एक बहन का पैर फिसलने से वह तालाब के पानी में डूब गई और उसे बचाने के चक्‍कर में दूसरी बहन को भी जान गंवानी पड़ी है।

मीडिया से बातचीत में थानाधिकारी महेश सिंह ने बताया कि मांडवी नट बस्ती में रहने वाले आंनद की दोनों बेटियां राधिका (13) व कृष्णा (11) गांव के पास तालाब पर बकरियां चराने गई थी। पैर फिसलने से छोटी बहन तालाब में गिर गई थी। जिसे बचाने के लिए बड़ी बहन ने छलांग लगा दी थी। जहां दोनों की मौत हो गई। इनके इकलौता भाई चार वर्षीय सूरज है।

देर शाम तक दोनों बहनें घर नहीं लौटी तो परिजनों ने इनकी तलाश शुरू की। तालाब के पास बकरियां मिलने पर आशंका के आधार पर ग्रामीणों ने इनकी तालाब में तलाश शुरू की तो आधे घंटे की मशक्‍कत के बाद दोनों के शव मिल गए। सरपंच रोड़सिंह की सूचना पहुंची पुल‍िस ने पोस्‍टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। दोनों बहनों का अंतिम संस्‍कार कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+