पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम 2021: ममता बनर्जी की पार्टी को प्रचंड बहुमत, सीएम केजरीवाल ने दी बधाई
हाल ही में पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के आज परिणाम घोषित किए जाएंगे। सभी राज्यों में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।
कोलकाता, 2 मई। हाल ही में पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के आज परिणाम घोषित किए जाएंगे। सभी राज्यों में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इसके अलावा इन पांच राज्यों से रुझान आने भी शुरू हो गए हैं। बात अगर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के परिणाम की करें तो अभी तक के रुझानों में ममता बनर्जी की पार्टी प्रचंड बहुमत की तरफ बढ़ रही है।

Recommended Video
टीएमसी जहां रुझानों में 205 सीटों पर आगे चल रही है वहीं भाजपा घटकर 84 सीटों पर आ पहुंची है। इसी बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर ममता बनर्जी को इस भारी जीत के लिए बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'इस प्रचंड जीत के लिए ममता दीदी को बधाई। क्या लड़ाई हुई! पश्चिम बंगाल के सभी लोगों को बधाई।'
वहीं, चुनाव आयोग ने बंगाल चुनावों के लिए वोट शेयर भी जारी किया है, जिसके तहत भाजपा का वोट शेयर 37.4 प्रतिशत जबकि टीएमसी का वोट शेयर 48.55 प्रतिशत रहा है।
प्रचंड जीत की ममता बनर्जी को बधाई देने के लिए उनके कालीघाट स्थित आवास पर टीएमसी के समर्थकों का जमावड़ा शुरू हो गया है। वहीं, दूसरी ओर हेस्टिंग्स स्थित भाजपा के दफ्तर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि भाजपा ने अभी हार नहीं मानी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि हम अभी अंतिम राउंड तक इंतजार करेंगे।
वहीं, अगर पश्चिम बंगाल की सबसे हॉट सीट नंदीग्राम की बात करें तो 16 राउंड की गिनती के बाद एक बार फिर सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को पीछे छोड़ दिया है। शुरुआती रुझानों में ममता बनर्जी सुवेंदु अधिकारी से आगे चल रही थीं। हालांकि अभी भी नंद्रीग्राम सीट पर वोटों की गिनती जारी है। कुल 17 राउंट की काउंटिंग होनी है।












Click it and Unblock the Notifications