बंगाल के श्रम मंत्री जाकिर हुसैन की हालत स्थिर, फिलहाल खतरे से बाहर

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में स्थित निमटीटा रेलवे स्टेशन पर एक बम हमले में घायल हुए पश्चिम बंगाल के श्रम मंत्री जाकिर हुसैन की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में स्थित निमटीटा रेलवे स्टेशन पर एक बम हमले में घायल हुए पश्चिम बंगाल के श्रम मंत्री जाकिर हुसैन की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं। मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. अमिय कुमार बेरा ने बताया कि जाकिर हुसैन की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं। उनके एक हाथ और एक पैर में चोटें आई हैं।

Recommended Video

    Bengal Election 2021: Mamata के मंत्री Zakir Hussain पर Murshidabad में बम से हमला | वनइंडिया हिंदी
    Zakir Hussain

    आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के श्रम मंत्री पर बुधवार देर शाम अज्ञात हमलावरों ने उस समय हमला किया जब वह कोलकाता रवाना होने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। उस दौरान जाकिर प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर खड़े थे। हमले में गंभीर रूप से घायल जाकिर, और दो अन्य लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें कोलकाता रेफर कर दिया गया।

    इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जाकिर अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ स्टेशन की ओर जा रहे हैं। ठीक उसी समय एक जोरदार धमाका होता है और आस पास अफरा तफरी मच जाती है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

    वहीं एक अन्य घटना में फूलबागान के पास भाजपा नेताओं पर कथित रूप से हमला किया गया। भाजपा की आईटी सेल के राष्ट्रीय प्रभारी अमित मालवीय ने हमले का वीडियो पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, माना जाता है कि सुवेंदु अधिकारी, शंकू देब और शिवाजी सिंघा की तिकड़ी ने मिलकर हमला किया है। इस हमले के पीछे मालवीय ने टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+