रोजवैली चिट फंड घोटाले में TMC सांसद गिरफ्तार, टीएमसी कार्यकताओं ने किया बीजेपी ऑफिस पर हमला

पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस के अब तक 2 सांसद रोजवैली चिटफंड घोटाले में गिरफ्तार किए गए।

कोलकाता। सांसद सुदीप बंधोपाध्‍याय की गिरफ्तारी के बाद टीएमसी के कई सांसद और विधायक सीबीआई के दफ्तर पहुंचे हैं। चिंट फंड मामले में सांसद सुदीप बंधोपाध्‍याय की सीबीआई ने गिरफ्तारी की है। इस खबर के आने के बाद दूसरी तरफ टीएमसी कार्यकताओं ने बीजेपी के कार्यालय में हमला कर दिया। इस बावत बीजेपी से रिपोर्ट मांगी है। टीएमसी कार्यकताओं ने इस गिरफ्तारी के खिलाफ अपना प्रदर्शन शुरु कर दिया है। रोज वैली चिटफंड घोटाले के मामले में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि रोज वैली पर निवेशकों से 17 हजार करोड़ रुपये ठगने का आरोप है। इस मामले में यह दूसरे टीएमसी सांसद की गिरफ्तारी है। इससे पहले राज्य के ही कृष्णनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद तापस पाल को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था।

रोजवैली चिट फंड घोटाले में TMC सांसद गिरफ्तार, ममता बोलीं-अमित शाह और नरेंद्र मोदी को भी करें अरेस्ट

सुदीप की गिरफ्तारी के बाद राज्य की मुख्यमंत्री और पार्टी की अगुवा ममता बनर्जी ने कहा कि अमित शाह और नरेंद्र मोदी को भी गिरफ्तार किया जाना चहिए। पीएम मोदी भारतीय राजनीति नहीं समझते। कई राजनीतिक दल डरे हुए है लेकिन बोलने में सक्षम नहीं है। इमरजेंसी जैसे हालात चल रहे हैं। कहा कि अगर वो यह सोचते हैं कि सांसद की गिरफ्तारी के बाद हम प्रदर्शन नहीं करेंगे तो वो गलत हैं।
ममता ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री को चुनौती देती हूं, वो कुछ भी कर सकते हैं लेकिन लोगों की आवाज नहीं दबा सकते। कहा कि हम इस मामले में कानूनी कार्यवाही का सहारा लेंगे। जानकारी के मुताबिक सुदीप को आज रात सीबीआई ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर लेकर जाएगी। ये भी पढ़ें: फिर शुरू सुलह की कवायद, मुलायम से मिले अखिलेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+