Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नोटबंदी: कोलकाता में नोटों का खेल, कमीशन पर बदले जा रहे हैं 500-1000 के नोट

नोटबंदी के बाद देशभर में 500 और 1000 के नोटों पर पाबंदी की करेंसी की कीमत अचानक घट गई है लेकिन देश में एक बाजार ऐसा भी हैं जहां इन पुराने नोटों की कीमत बढ़कर मिल रही है।

कोलकाता। 8 नवंबर को पीएम मोदी के नोटबंदी के ऐलान के बाद 1000 और 500 के नोटों को बदलने और बैंकों में जमा करने के लिए पिछले 48 दिन से जनता बैंकों के सामने कतार में हैं। पूरे देश में बैंकों के सामने लंबी-लंबी लाइने हैं। बैंकों में भारी असुविधा और जरूरतमंदों के अपने पुराने नोटों को कुछ कालाबाजारी करने वालों से कम कीमत पर बदलने की भी कई खबरें सामने आईं हैं। 1000 के 800 और 900 तो 500 के 400 और 450 रुपये में बदले जाने के भी माले सामने आए हैं लेकिन कोलकाता एक बाजार में में 1000 के पुराने नोट के बदले 1100 रुपए मिल रहे हैं।

देश के इस बाजार में 500 के नोट के 550, 1000 के मिल रहे 1100

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक, कोलकाता के व्यापारिक केंद्र कहे जाने वाले बुर्राबाजार में पुराने नोटों को ऊंची कीमत पर बदला जा रहा है। इसकी वजह शेल कंपनियां हैं। इन कंपनियों को अपनी बैलेंसशीट में कैश दिखाना होता है। इसी से कंपनी का का पेपर ट्रांजिक्शन वर्क पूरा होता है। कंपनियों को नकदी दिखानी है लेकिन तीसरी तिमाही में कंपनियों को कैश दिखाने के लिए मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। कंपनियों को काफी बड़ी तादाद में नोट (कैश) चाहिए लेकिन नोटबंदी से बाजार में नोटों की खासी कमी आ गई है, ऐसे में कंपनियों को 'कैश इन हैंड' दिखाने में परेशानी आ रही है। इसीलिए ये कंपनियां ज्यादा कीमत पर भी कैश इकट्ठा कर रही हैं।

नोटबंदी के बाद बाजार में कैश काफी की कमी है। 1000 और 500 के नोटों के चलन से बाहर होने की वजह से कंपनियों के सामने दिक्कत आ रही है। बाजार में कैश को लेकर मारामारी को देखते हुए ही कंपनियां अपना 'कैश इन हैंड' दिखाने के लिए पुराने नोटों को ज्यादा कीमत पर ले रही हैं। पुराने नोटों को दिसंबर माह के बाद बैंकों में जमा नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में आम लोगों के पुराने नोटों को बैकों में जमा कराने के साथ-साथ वो कंपनियां भी जुगत भिड़ाने में लगी हैं, जिन्हें कैश की जरूरत है। पढ़ें- 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बन सकते हैं आपके लिए मुसीबत, देना पड़ेगा 50 हजार जुर्माना

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+