गृह मंत्रालय का बयान- 'मुकुल रॉय ने खुद वापस की केंद्रीय सुरक्षा, हमने नहीं हटाई'
भाजपा छोड़कर टीएमसी मे शामिल हुए मुकुल रॉय से गृह मंत्रालय द्वारा जेड श्रेणी की सुरक्षा वापस लेने की खबरों पर सफाई देते हुए मंत्रालय ने कहा कि मुकुल रॉय से जेड श्रेणी की सुरक्षा वापस नहीं ली गई है।
कोलकाता, 17 जून। भाजपा छोड़कर टीएमसी मे शामिल हुए मुकुल रॉय से गृह मंत्रालय द्वारा जेड श्रेणी की सुरक्षा वापस लेने की खबरों पर सफाई देते हुए मंत्रालय ने कहा कि मुकुल रॉय से जेड श्रेणी की सुरक्षा वापस नहीं ली गई है। सूत्रों के हवाले से पीटीआई को पता चला कि भाजपा छोड़कर अपनी पुरानी पार्टी में फिर से शामिल हुए मुकुल रॉय ने पार्टी छोड़ने के बाद केंद्र सरकार को अपनी सुरक्षा वापस लेने के लिए खत लिखा था, जिसके बाद उनकी सुरक्षा हटाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

भाजपा में कोई भी नहीं रहेगा
बता दें कि 67 वर्षीय मुकुल रॉय ने बीजेपी की टिकट पर कृष्णानगर उत्तर विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। पिछले हफ्ते कोलकाता में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी में अपने बेटे सुभ्रांग्शु के साथ शामिल हुए रॉय ने उस दौरान कहा था कि कोई भी भाजपा में नहीं रहेगा।
यह भी पढ़ें: कोलकाता में STF ने मुठभेड़ में मार गिराए पंजाब के दो गैंगस्टर, एडीजी ने बतायी पूरी कहानी
इसलिए थामा था भाजपा का दामन
बता दें कि मुकुल रॉय ने टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से हटाए जाने के बाद भाजपा का दामन थामा था। वह नवंबर 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे जिसके बाद उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। इसके तुरंत बाद उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी, जिसे इस साल मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनावों से पहले अपग्रेड कर जेड श्रेणी में बदल दिया गया था। जेड श्रेणी की सुरक्षा के तहत उनकी सुरक्षा के लिए 22-24 सीआरपीएफ के जवान लगाए गए थे। मुकुल रॉय और उनके बेटे को अब राज्य पुलिस द्वारा सुरक्षा प्रदान की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications