उत्तर बंगाल की यात्रा पर पहुंचीं ममता बनर्जी का केंद्र सरकार पर तंज, नेताओं से कहा- न खाएं दिल्ली के लड्डू
दार्जिलिंग में पहाड़ी दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक में, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह पहाड़ियों के लोगों के लिए काम करना चाहती हैं।
कोलकाता, 29 मार्च। दार्जिलिंग में पहाड़ी दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक में, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह पहाड़ियों के लोगों के लिए काम करना चाहती हैं। उन्होंने केंद्र पर तंज कसते हुए स्थानीय नेताओं को 'दिल्ली के लड्डू' न खाने की सलाह दी।

हम पहाड़ी इलाकों के लिए काम करना चाहते हैं
उन्होंने कहा कि मैं कल पहाड़ी के चार राजनीतक दलों से मिली। मैं चाहती हूं कि सभी एक साथ काम करें। हम पहाड़ी इलाकों के लोगों के लिए काम करना चाहते हैं। दार्जिलिंग मुस्कुरा रहा है। मैं आपसे बस इतना कहना चाहूंगी कि दिल्ली के लड्डू खाने की कोशिश न करें।
यह भी पढ़ें: क्या चीन में आ गई कोरोना की चौथी लहर, अब शंघाई शहर में लगाया गया लॉकडाउन
Recommended Video
बढ़ती कीमतों पर लोगोंं को गुमराह कर रहा केंद्र
उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी के बारे में लोगों को गुमराह करने के लिए वे केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। चुनाव के दौरान वे दावा करते हैं कि वे लोगों के रक्षक हैं। जोकि एक दिखावा है। बैठक के दौरान गोरखा जनमुक्ति मोर्चा ने पश्चिम बंगाल के दायरे में आने वाली पहाड़ियों के लिए एक स्थाई राजनीतिक समाधान निकालने पर जोर दिया। हालांकि इस दौरान उन्होंने एक अलग राज्य की लंबे समय से लंबित मांग का मुद्दा नहीं उठाया। जीजेएम के महासचिव रोशन गिरी ने कहा कि पार्टी वर्तमान में एक स्थायी राजनीतिक समाधान चाहती है ताकि पहाड़ों के लोगों का विकास सुनिश्चित हो सके।
उत्तर बंगाल के पांच दिवसीय दौरे पर सीएम
उत्तर बंगाल के पांच दिवसीय दौरे पर पहुंचीं ममता बनर्जी से सोमवार को जीजेएम के एक प्रतिनिधिमंडल ने हमरो पार्टी के सदस्यों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद ममता बनर्जी ने त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली की स्थापना करने और पहाड़ियों में एक नए जीटीए निकाय की स्थापना का आह्वान किया।
-
Mamata Banerjee Speech: ममता बनर्जी के भाषण पर चुनाव आयोग का डंडा! चुनाव आयोग ने CEO से मांगी सीक्रेट रिपोर्ट -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications