Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या चीन में आ गई कोरोना की चौथी लहर, अब शंघाई शहर में लगाया गया लॉकडाउन

चीन में कोरोना वायरस की चौथी लहर की दहशत की वजह से देश के सबसे बड़े शहर शंघाई में लॉकडाउन लगा दिया गया है।

बीजिंंग, 29 मार्च। चीन में कोरोना वायरस की चौथी लहर की दहशत की वजह से देश के सबसे बड़े शहर शंघाई में लॉकडाउन लगा दिया गया है। शंघाई के पूर्वी भाग में रहने वाले लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। मंगलवार को शंघाई में कोरोना के दैनिक मामले 4,477 के आंकड़े को पार कर गए, जिसकी वजह से सरकार को लॉकडाउन का फैसला लेना पड़ा। शंघाई के पुडोंग जिले के निवासी इस दौरान अपने घर से बाहर नहीं जा सकेंगे। बता दें कि पुडोंग जिले में कई कुलीन वित्तीय संस्थान और शंघाई स्टॉक एक्सचेंज स्थित है। लोगों को केवल कोरोना वायरस का टेस्ट करना के लिए बाहर जाने की अनुमति होगी।

shanghai lockdown

Recommended Video

    China में फिर तेजी बढ़ से Corona के केस, India में भी दिखेगा इसका असर? | वनइंडिया हिंदी

    शंघाई नगर स्वास्थ्य आयोग के एक अधिकारी वू कियान्यु ने मंगलवार को एक ब्रीफिंग में कहा कि लोगों को संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए अपने आवासीय परिसर के हॉलवे, गैरेज या खुले क्षेत्रों में नहीं चलना चाहिए। चीन ने शंघाई शहर में दो चरणों में लॉकडाउन लगाया है। पहले आधे शहर में चार दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया गया था और अब बाकी आधे शहर में लॉकडाउन की पाबंदियां लागू की गई हैं। इसका उद्देश्य शहर की सारी आबादी का कोरोना टेस्ट करना है ताकि संक्रमण पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके।

    यह भी पढ़ें: सिंगापुर: डॉक्टर कोरोना वैक्सीन के नाम पर दे रहा था सलाइन सॉल्यूशन का इंजेक्शन, गिरी गाज

    सोमवार को शंघाई में कोरोना के 3500 केस मिले थे, जो मंगलवार को बढ़कर 4,477 हो गए। अगर पूरे चीन की बात करें तो मंगलवार को देश में कोरोना के 6,886 कोरोना के केस सामने आए। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य कमिशन ने यह आंकड़ा जारी किया। अधिकारियों ने कहा कि कोरोनाकाल में स्थानीय लोगों को राहत देते हुए टैक्स में छूट, किराया न बढ़ाने, किराए में कटौती छोटे व्यवसायों, खुदरा और खानपान उद्योगों के लिए ऋण सहायता सहित कई उपाय किए हैं।

    चीन के वित्तीय बाजार और शंघाई बंदरगाह, जो दुनिया का सबसे बड़ा बंदरगाह है, को सामान रूप से काम करने की अनुमति दी गयी है। एक तरफ जहां शंघाई में कोरोना के केसों में वृद्धि देखने को मिली है वहीं चीन के टेक हब शेन्जेन में एक सप्ताह के लॉकडाउन के बाद कोरोना के मामलों में भारी गिरावट देखी गई है। चीन की राजधानी बीजिंग के पास लैंगफैंग और तांगशान शहरों के साथ-साथ जिलिन के पूरे उत्तरपूर्वी प्रांत को दो सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+