ममता बनर्जी के रहने के लिए अपना घर तक नहीं, हैं बे-कार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी के पास रहने के लिए अपना घर तक नहीं है। वो जिस घर में अभी रहती हैं वो भी उनके नाम पर नहीं है। ये बात ममता ने खुद अपने हलफनामे में बताई है। ममता के लिए भी आसान नहीं है इस बार बंगाल जीतना

आपको बता दें कि सत्ताधारी पार्टी टीएमसी के अधिकांश सांसद और मंत्री करोड़पति है, लेकिन जब बात मुखिया ममता दीदी की आती है तो यहां सब बदल जाता है। ममता ने खुद इस बात को कबूला है। नामांकन के दौरान दाखिल किए गए हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया गया है। हलफनामे के मुताबिक ममता के पास करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति है। ओपिनियन पोल: पश्चिम बंगाल में फिर चलेगी 'दीदी' की आंधी, ममता बनाएंगी सरकार
ममता के पास अचल संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं है। उनके तीन बैंक खाते हैं, जिनमे से एक खाता दिल्ली स्थित बैंक का है। ममता के तीन खाते में से दो बचत खाते हैं, जबकि एक चुनाव खर्च के लिए खोला गया खाता है। कालीघाट क्षेत्र के 30बी, हरीश चटर्जी स्थित जिस घर में ममता रहती हैं, वो भी उनका नहीं है। वो घर उनके परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर है। उनके पास न तो अपनी कार है, और न कोई जमीन। वहीं भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस की कुल संपत्ति करीब 27 लाख रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications