पश्चिम बंगाल में चार लाख के नकली नोट बरामद
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक रेलवे स्टेशन से लगभग चार लाख रुपये मूल्य की नकली भारतीय मुद्रा (एफआईसीएन) बरामद हुई है। यह जानकारी रविवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने दी। बीएसएफ और राजकीय रेलवे पुलिस ने शनिवार की रात एक संयुक्त अभियान के दौरान फरक्का रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म से यह बरामदगी की है।

एक बीएसएफ प्रवक्ता ने कहा, "जवानों ने एक संदिग्ध दिखने वाले युवक पर आरोप लगाया था, लेकिन भारी भीड़ और अंधेरे के कारण वह भागने में कामयाब रहा और एक प्लास्टिक के बैग को वहीं छोड़ गया। जांच में पता चला कि बैग 3.96 लाख रुपये मूल्य की नकली मुद्र से भरा हुआ है।"
बीएसएफ की दक्षिण बंगाल फंट्रियर ने इस साल अभी तक 1.60 करोड़ रुपये के नकली नोट की बरामदगी की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications