कौशांबीः शराब के नशे में धुत चाचा ने भतीजी का सिर कूचकर कर दी हत्या, शव को खेत में फेंका

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में कोखराज थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव में 6 वर्षीय मासूम बच्ची की शराब के नशे में धुत परिवार के चाचा ने सिर कूचकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसका शव एक अरहर के खेत में फेंक दिया। एक युवक ने मासूम बच्ची की हत्या किए जाने की जानकारी उसके पिता को दी। काफी खोजबीन के बाद रात तकरीबन 8 बजे उसका शव अरहर के खेत में मिला। घटना की जानकारी कोखराज पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

uttar pradesh kaushambi uncle did murder of his nephew

Recommended Video

    कौशांबीः शराब के नशे में धुत चाचा ने भतीजी का सिर कूचकर कर दी हत्या, शव को खेत में फेंका

    पूछताछ के दौरान पता चला कि अंतिम बार वह अपने चाचा के साथ देखी गई थी। शक के आधार पर पुलिस ने चाचा को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी चाचा को खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। मासूम बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कानपुर देहात जनपद के शिवली थाना अंतर्गत जोगी डेरा नारीबारी निवासी पिंटू नाथ सपेरा है। वह अपने डेरे के तमाम साथियों के साथ इन दिनों कोखराज थाना क्षेत्र के बमरोली गांव में झोपड़ी बनाकर रहता है।

    uttar pradesh kaushambi uncle did murder of his nephew

    डेरे के लोग सांपों का खेल दिखाकर अपना जीवन यापन करते हैं। किसी बात को लेकर पिंटू नाथ से उसके परिवार के रम्पत नाथ से विवाद हो गया था। रम्पत नाथ ने उसे अंजाम भुगतान की धमकी दी थी। गुरुवार की शाम तकरीबन 6 बजे शराब के नशे में धुत उसके चाचा रम्पत नाथ ने मासूम पूनम को अपने साथ अरहर की खेत की तरफ ले गया। आरोप है कि उसने मासूम बच्ची की सिर कूंचकर हत्या कर दी। इसके बाद शव अरहर के खेत में फेंक दिया।

    uttar pradesh kaushambi uncle did murder of his nephew

    मासूम बच्ची को डेरे के ही साथी हितेशनाथ उर्फ बीपी सिंह ने रम्पटनाथ के साथ अरहर के खेत की तरफ लेकर जाते हुए देखा तो जाकर उसने पूनम के पिता को जानकारी दी। परिजन उसकी तलाश में जुट गए। रात तकरीबन 8 बजे मासूम बच्ची का रक्तरंजित शव अरहर के खेत में मिला। घटना की जानकारी कोखराज पुलिस को दी गई तो मौके पर कोखराज एसओ फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    इसके बाद घटना की छानबीन शुरू कर दी।आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूनम के पिता से उसका विवाद हुआ था, बदला लेने के लिए पूनम की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जेल भेज दिया। मासूम बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+