रात में बच्चे के बार-बार शौच जाने से परेशान सौतेली मां ने मासूम का घोंट दिया गला, बगल में सोता रहा पिता

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है । जहां पांच साल के मासूम को सौतेली मां ने मौत के घाट उतार दिया। हालांकि पहले तो महिला पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करती रही। लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो सौतेली मां टूट गई और गुनाह कुबूल कर लिया। उधर 24 घन्टे के भीतर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि महिला को दूसरे पति से उसे संतान न होने के कारण मासूम की हत्या की है।

पिता और बहन बगल में सोते रहे

पिता और बहन बगल में सोते रहे

फिलहाल महिला को अपने किए पर अब पछतावा हो रहा है। पिपरी थाना क्षेत्र के गिरिया खालसा गांव में मंगलवार की रात 5 वर्षीय मासूम अरुण की घर के भीतर गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। उसी कमरे मे ही उसका पिता चंदन, सौतेली मां मिनता देवी, बड़ी बहन रेशमा भी सो रहे थे। सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर सौतेली मां और पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस को सौतेली मां पर शक अधिक हो रहा था।

बच्चे के बार-बार शौच जाने से परेशान हो गई सौतेली मां

बच्चे के बार-बार शौच जाने से परेशान हो गई सौतेली मां

पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो महिला टूट गई। उसने बताया कि शादी कई साल बीत जाने के बाद भी चंदन से कोई संतान नहीं थी। अरुण और रेशमा चंदन की पहली पत्नी के बच्चे थे। इस बात से काफी खुन्नस में रहती थी। अरुण को मां जैसा प्यार भी नहीं देती थी। ऐसे में जब अरुण मंगलवार की रात कई बार शौच के लिए जगाने लगा तो वह बार-बार नींद में खलल डालने के कारण अरुण से चिढ़ गई थी। और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

मासूम की हत्या का हुआ पछतावा

मासूम की हत्या का हुआ पछतावा

उसने पुलिस को यह बात बताई ही। हालांकि जब मीडिया ने महिला से मासूम की हत्या की वजह पूछी तो वह फफक कर रो पड़ी और अपने गुनाह के लिए पछताने लगी। काफी देर तक कैमरे के सामने रोती रही। कुछ भी सौतेली मां की इस करतूत की जिले में चर्चा है। खुलासा होने के बाद लोग एक बार फिर से सौतेली मां के रिश्ते को कोसने लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+