कौशांबी: निर्माणाधीन ओवरब्रिज का गाटर गिरने से साइक‍िल सवार की मौत, दो अधिकारी सस्‍पेंड

कौशांबी। यूपी के कौशांबी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे में रेलवे क्रासिंग पर न‍िर्माणाधीन ओवरब्रिज का लोहे का गाटर अचानक टूटकर नीचे ग‍िर गया। इस दौरान सड़क से गुजर रहा साइक‍िल सवार उसके नीचे आ गया। हादसे में साइक‍िल सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साइक‍िल सवार की शिनाख्त की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, इस मामले पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने संज्ञान ल‍िया। डिप्टी सीएम ने तत्काल प्रभाव से दो अधिकारियों को सस्‍पेंड कर दिया है। साथ ही मामले में उच्चस्तरीय जांच का आदेश द‍िया है।

 man lost life due to under construction overbridge girder in kaushambi

साइक‍िल सवार पर ग‍िरा लोहे का गाटर

जानकारी के मुताबिक, सिराथू कस्बे में रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का न‍िर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार की सुबह सैनी कोतवाली क्षेत्र के चक मानिकपुर सैयदराजेपुर निवासी जगदीश यादव (52) साइकिल से सिराथू कस्बे आए थे। सुबह करीब 10 बजे वह साइकिल से रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन रेलवे पुल के नीचे से गुजर रहे थे, तभी अचानक पुल में लगा लोहे का गाटर टूट कर जगदीश के ऊपर ग‍िर गया। हादसे में जगदीश की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

डि‍प्‍टी सीएम ने दो अधि‍कार‍ियों को क‍िया सस्‍पेंड

घटना का संज्ञान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ल‍िया है। उन्‍होंने ट्वीट किया, 'जनपद कौशांबी के सिराथू रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के दौरान दुर्घटना में हुई मौत के लिए प्रथम दृष्ट्या दोषी दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उच्चस्तरीय जाँच के आदेश दिया है दोषी अधिकारी कर्मचारी को बख़्शा नहीं जाएगा विकास और सुरक्षा दोनों ज़िम्मेदारी निभाना ही होगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+