दिनदहाड़े छिनैती कर रहे युवक से जमकर लड़ी नीता, दांतों से काटकर उखाड़ दी बदमाश की ऊँगली
एक नकाबपोश युवक नीता का लाकेट छीनने लगा। लेकिन उससे नहीं पता था की जिसे वह एक अबला नारी समझ रहा था, वही नारी काली का रूप भी ले सकती है। नीता ने आरोपी की एक उंगली दांत से काटकर अलग कर दी।

यूपी के कौशांबी जिले के करारी थाना इलाके की नौबस्ता गांव की रहने वाली नीता ने यह साबित कर दिया कि नारी अबला नहीं है। बाजार से घर लौटते समय नीता से एक व्यक्ति ने लूटपाट करने की कोशिश की तो उसने बदमाश का कुछ ऐसा हाल किया कि कई जन्मों तक अब आरोपी बदमाश नारी शक्ति को भूल नहीं पाएगा। बता दें कि दोनो के बीच जमकर मारपीट हुई और इस दौरान नीता ने आरोपी की एक उंगली दांत से काटकर अलग कर दी। पुलिस ने कटी उंगली कब्जे में लेकर इलाके के अस्पतालों में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दाँतों से काट कर उखाड़ दी बदमाश की ऊँगली
दरअसल, यह घटना उस वक्त हुई जब जनपद कौशांबी के करारी कोतवाली क्षेत्र के नौबस्ता गांव की नीता देवी पत्नी श्री चंद्र म्योहर बाजार गई थी। बाजार से खरीदारी कर नीता घर लौट रही थी, तभी रास्ते में बलराम सिंह के नलकूप के पास एक नकाबपोश युवक उनका लाकेट छीनने लगा। लेकिन उससे नहीं पता था की जिसे वह एक अबला नारी समझ रहा था, वही नारी काली का रूप भी ले सकती है। नीता उक्त बदमाश से भिड़ गई। दोनों के बीच मारपीट होने लगी, कमजोर पड़ने पर नीता ने बदमाश के हाथ की उंगली दाँत से काट कर अलग कर दी। बदमाश दर्द से चीख पड़ा। उधर बीच सड़क पर महिला के साथ मारपीट होते देख खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला।

Recommended Video

अस्पतालों पर पुलिस की पैनी नजर
ग्रामीणों की मदद से नीता ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश की कटी उंगली बरामद की है। नीता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बदमाश उसके सोने का लाकेट और ₹4000 नगद लेकर भाग गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने महिला की तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास के जो अस्पताल हैं, वहां पर पहुंचकर डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी है। जिससे बदमाश इलाज कराने के लिए आए और दबोचा जाए। साथ ही पुलिस द्वारा आसपास के सभी गांव में इसकी जांच पड़ताल भी कराई जा रही है।
बदमाश को न पकड़ पाने का है मलाल
वहीं इस पूरी घटना पर नीता का कहना है कि 'तमाम प्रयास के बाद वह बदमाश को पकड़ नहीं सकी। मलाल इस बात का है कि बदमाश पकड़ा जाता तो क्षेत्र में महिलाओ और बच्चियों के साथ होने वाली इस तरह की घटनाओं से निजात मिल सकती थी। जिससे वह फिर से इस तरह की हरकत न कर पाए। नीता के मुताबिक जब जान पर आफत आई तो उन्होंने बदमाश को सबक सिखाने का फैसला कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications