पिता-पुत्र की हत्या का कौशांबी पुलिस ने किया खुलासा, तंत्र साधना के लिए बीवी ने किया था कत्ल

कौशांबी। खबर उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से है, जहां तंत्र-मंत्र के चक्कर में हुई पिता-पुत्र की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चौंकाने वाला खुलासा किया है। डबल मर्डर का खुलास करते हुए कौशांबी पुलिस ने मृतक वकील अहमद उर्फ नौशे की पत्नी गुलनाज, गुलनाज की बहन नूरी व बहनोई सफदर अली उर्फ बब्लू और उसके बेटे अनस को पिपरी के तेवारा मोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि नौशे की पत्नी ने ही अमीर होने के लिए अपनी तांत्रिक बहन, बहनोई और उनके बेटे के साथ मिलकर शौहर और अपने बेटे की की हत्या की थी।

Kaushambi police arrest four people revealing double murder case

रातोंरात अमीर बनाने का दिखाया था सपना
कौशांबी जिले के एसपी अभिनंदन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि 32 वर्षीय नौशे कपड़े की सिलाई कर परिवार का पेट भरता था, लेकिन लॉकडाउन के बाद आर्थिक हालत खराब हो गई। गिरफ्त में आई नौशे की पत्नी गुलनाज ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी बहन नूरी और बहनोई ने गरीबी का हवाला देते हुए तंत्र विद्या के माध्यम से रातोंरात अमीर बनाने का सपना दिखाया था। इसके लिए वह अक्सर उसके घर आया करते थे। घटना वाली रात भी गुलनाज का बहनोई सफदर अली उर्फ बब्लू अपनी पत्नी नूरी और बेटे अनस के साथ आया था।

पहले बेटे की बलि दी फिर जिंदा करने के लिए शौहर का कत्ल
तंत्र-क्रिया करने से पहले बहनोई सफदर के कहने पर गुलनाज अपनी दोनों बेटियों को जेठानी शकीना के घर छोड़ आई थी। फिर शुक्रवार रात आठ बजे के बाद घर में तंत्र क्रिया शुरू हुई। इस दौरान घर में गड्ढा खोदकर टोटका किया और फिर सफदर के कहने पर गुलनाज ने बेटे अनवर की गला दबा कर बलि दे दी। बेटे की बलि देने के बाद तांत्रिक बब्लू ने उसको जिंदा करने के लिए नौशे की आंत निकालने का हवाला दिया। इसके बाद सभी ने मिलकर पहले मृतक नौशे को बेहोश किया और फिर चाकू से नौशे की आंत निकाल ली।

सुबह होने पर जिंदा हो जाएंगे बेटा और शौहर
गुलनाज ने बताया कि इसके बाद बहन-बहनोई ये हवाला देते हुए घर में उसको अकेला छोड़कर चले गए कि सुबह होने से पहले उसका बेटा और शौहर दोनों जिंदा हो जाएंगे। इतना ही नहीं, हमेशा के लिए उसकी गरीबी भी दूर हो जाएगी। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से पुलिस को एक आला कत्ल चाकू भी बरामद हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+