Railway News: बिलासपुर कटनी मार्ग की 26 ट्रेनें 10 दिनों के लिए रद्द, एक को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा

Railway News: कटनी और बिलासपुर मार्ग में चलने वाली 26 ट्रेनें 29 फरवरी से 10 मार्च तक प्रभावित रहेंगी। रेलवे ने 26 ट्रेनों को रद करने का निर्णय लिया है। वहीं एक ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला किया है।

कटनी जिले के तीन प्रमुख स्टेशनों की रेल कनेक्टिविटी एक बार फिर बिलासपुर रेल मंडल से टूट गया है। जिससे करीब 13 जोड़ी अप-डाउन ट्रेन रद्द की गई है।

Railway News:

एक ट्रेन का मार्ग परावर्तित हुए अब जबलपुर के रास्ते कटनी लाया जाएगा। रेल अधिकारियों जानकारी अनुसार सभी रद्द और मार्ग परावर्तित ट्रेनों को 10 मार्च के बाद सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा।

दरअसल दक्षिण-पूर्व-मध्य रेल के बिलासपुर मंडल से शहडोल स्टेशन तक थर्ड लाइन कनेक्टिविटी का काम आज 29 फरवरी से आने वाली 10 मार्च तक जारी रहेगा।

जिसके चलते कटनी जिले के 3 स्टेशन जिसमे कटनी जंक्शन, कटनी मुड़वारा और कटनी साउथ शामिल है, यहां रुकने वाली 26 अप डाउन ट्रेनें तत्काल प्रभाव से रोक दी है। वही एक जोड़ी ट्रेन गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का मार्ग बदलते हुए उसे शहडोल मार्ग की वजह अब जबलपुर से कटनी लाया जाएगा।

बिलासपुर रूट की कैंसल हुई ट्रेन में गाड़ी नंबर 18233, 18234, 18235, 18236, 11265, 11266, 18247, 18248, 11201, 11202, 11751, 11752, 12535, 12536, 06617, 06618, 18213, 18214, 20971, 20972, 22169, 22170, 20828, 20827, 22830 और 22829 शामिल है।

हालांकि इन तमाम ट्रेनों के कैंसल होने से यात्रियों को काफी समस्याओं का समाना करना पड़ रहा है। जिससे वह वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में बसों को मानकर ही अब सफर करने को मजबूर हो रहे हैं।

कटनी जंक्शन के स्टेशन मास्टर संजय कुमार दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि थर्ड लाइन कनेक्टिविटी के चलते तकरीबन 13 जोड़ी गाड़ियां अस्थाई रूप से रद्द हुई है। जिसमें बिलासपुर-इंदौर, बिलासपुर-भोपाल, बिलासपुर-रीवा, नागपुर-शहडोल, जबलपुर-अंबिकापुर, लखनऊ-रायपुर सहित अन्य ट्रेन शामिल है तो वही गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस अब कटनी, एनकेजे से होते हुए शहडोल न जाकर अब कटनी से होते हुए जबलपुर से होकर गुजरेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+