Katni में रिश्वत के 5 हजार रुपये चबा गया पटवारी, फिर अस्पताल में लोकायुक्त पुलिस की दांत से काटने लगा अंगुली
Katni News: रिश्वत लेने वाले भी आजकल एक से बढ़कर एक है। मध्य प्रदेश के कटनी में लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई के दौरान अलग तरह का मामला सामने आया। टीम को जितनी मशक्कत रेड करने में नहीं करना पड़ा, उससे ज्यादा मुंह में चबाई हुई रिश्वत की रकम बाहर निकलवाने में पसीना बहाना पड़ा।
दरअसल लोकायुक्त पुलिस की इस कार्रवाई का मामला ही कुछ ऐसा हैं। रंगे हाथ 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते गजेंद्र सिंह नाम के पटवारी को जैसे ही पकड़ा वह पूरी नकदी निगल गया। फिर नोट चबाने लगा। कार्रवाई करने पहुंची टीम को सबूत चाहिए थे, तो आरोपी को फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया।
दौड़ते भागते लोकायुक्त पुलिस की टीम गजेन्द्र सिंह को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सक भी पटवारी की इस हरकत को सुनकर हैरान रह गए। लोकायुक्त पुलिस ने गजेन्द्र के मुंह से चबाए जा रहे नोट निकालने कहा गया। डॉक्टर, कम्पाउण्डर जब उसके मुंह से नोट निकालने जुटे तो आरोपी मुंह खोलने तैयार नहीं हुआ। एक पुलिस कर्मी ने जबरदस्ती उसका मुंह खोलकर चबे-चबाए नोट निकालने की कोशिश की तो उसने दांत से पुलिस वाले की अंगुली तक काट ली।

काफी देर बाद एक बड़े कुख्यात अपराधी की तरह गजेन्द्र सिंह को कई लोगों ने पकड़ा फिर उसके मुंह से लुगदी बन चुके नोट निकाले। लोकायुक्त पुलिस ने नोटों की उस लुगदी को सुरक्षित किया फिर आगे आगे की कार्रवाई की। बताया गया कि कटनी जिले के बिलहरी हल्का में पदस्थ पटवारी गजेन्द्र सिंह द्वारा रिश्वत की डिमांड किए जाने की शिकायत की गई थी।
चंदन लोधी नाम के पीड़ित से उसके जमीन सीमांकन और रिपोर्ट के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। जिसकी शिकायत 10 जुलाई 2023 कों पीड़ित ने जबलपुर लोकायुक्त एसपी से की थी। लोकायुक्त निरीक्षक कमल सिंह उईके ने बताया कि शिकायत के आधार पर योजना के मुताबिक सोमवार का दिन पीड़ित ने पटवारी को रिश्वत की रकम देने का वादा किया। 500 के 9 नोट और बाकी सौ के नोट देते ही लोकायुक्त टीम ने गजेन्द्र को पकड़ लिया। इसी वक्त उसने 500 के पूरे नोट मुंह में भर लिए और चबाने लगा। अब जांच टीम इस कार्रवाई आरोपी के खिलाफ सबूत नष्ट करने के प्रयास की धारा भी बढ़ा सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications