Katni News: सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई तेज रफ्तार बाइक, कटनी-दमोह रोड पर हादसा, दो युवकों की मौत
Katni News: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में बड़ी सड़क दुर्घटना हुई। रीठी के लाटपहाड़ी गांव के नजदीक तेज रफ़्तार बाइक सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर हुआ कि बाइक दो हिस्सों में बंट गई। बाइक सवार दोनों युवकों की भी मौत हो गई।
रीठी थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि जिस ट्रैक्टर ट्राली से बाइक टकराई उसमें धान लदी थी। उसका टायर पंक्चर हो गया था। रोड पर ही सुधार कार्य चल रहा था। ट्रैक्टर चालक और अन्य एक व्यक्ति टायर बदलने का काम कर रहा था। तभी अचानक बाइक आकर भिड़ गई।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां इलाज के कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त कर ली गई हैं।
मृतक कहां के रहने वाले थे और कहां जा रहा थे? यह भी पता नहीं लग सका हैं। एक मृतक नाम रवि पिता राकेश सिंह गोंड बताया जा रहा है जबकि मृतकों में एक घायल रवि का भाई राहुल पिता राकेश सिंह है और दूसरे मृतक का नाम रज्जू सिंह बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जिस रोड पर हादसा हुआ, वहां से गुजरने वाले वाहनों की रफ़्तार पर किसी तरह का कोई कंट्रोल नहीं रहता। रात के वक्त चाहे जब दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने मांग की है कि अंधाधुंध रफ्तार में दौड़ने वाले वाहनों पर अंकुश लगाया जाए।












Click it and Unblock the Notifications