Katni video news : साईं बाबा के चरणों में भक्त के निकले प्राण, मंदिर में लगे CCTV में रिकॉर्ड हुई लाइव मौत
कटनी जिले में साईं बाबा के सामने माथा टेकने झुके एक युवक के प्राण निकल गए। माथा टेकने झुका युवक जब नहीं उठा तो मंदिर के सदस्यों ने उसे उठाने पहुंचे तो पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है।

Katni news : जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। साईं मंदिर में दर्शन करने गए युवक की मौत हो गई। युवक मंदिर में साईं बाबा के सामने सर झुका कर माथा टेका लेकिन फिर नहीं उठा।
युवक काफी समय तक माथा टेकने वाले मुद्रा में रहा तो मंदिर के पुजारी उसके पास पहुंचे और आवाज देने के बाद उसे हिला-डुला कर देखा। लेकिन तब भी शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। शनिवार की दोपहर से इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह घटना कुठला थाना क्षेत्र के पहरुआ कृषि उपज मंडी स्थित साईं बाबा मंदिर की है।
Recommended Video

हार्ट अटैक से हुई मौत
चौंकाने वाली ये मामला कटनी का है। जहां एक युवक साईं बाबा के चरणों में प्राण त्याग दिए। मौत की वजह हार्ट अटैक लोगों के द्वारा बताया जा रहा है। युवक मंदिर में साईं बाबा के दर्शन के लिए आया था। वह मंदिर में साईं बाबा की परिक्रमा करने के बाद साईं बाबा के माथा टेकने के लिए झुका तो फिर नहीं उठ सका। वह काफी समय तक उसी पोजीशन में बैठा रहा। वहीं उसने प्राण त्याग दिए।

मंदिर में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना
मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। शनिवार को इसका वीडियो वायरल हुआ है। साईं बाबा का यह मंदिर कुठला थाना एरिया के पहरुआ कृषि उपज मंडी में है। मृतक का नाम राकेश मेहानी 42 वर्ष वह संतनगर का निवासी है। गुरुवार शाम को साईं मंदिर में साईं बाबा के दर्शन करने के लिए गया था।

घटना वीडियो में दिख रही है
मृतक राकेश मेहानी मंदिर के अंदर साईं बाबा की मूर्ति की परिक्रमा कर रहा है। परिक्रमा करने के बाद वह साईं बाबा के सामने सिर झुकाकर बैठ जाता है। काफी समय तक वह इसी मुद्रा में सर झुकाए बैठा रहता है। कोई हाल-चाल नहीं होती देख मंदिर के पुजारी उसके पास आते है। उसे आवाज देते हैं और हिला कर देखते हैं। लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती। जिसके बाद मंदिर पुजारी वहां मौजूद अन्य सदस्य निजी हॉस्पिटल ले है। जहां उसे मृत घोषित कर दिया जाता है।

हार्टअटैक से मौत की आशंका - डॉक्टर
परिवार वालों ने मृतक राकेश का पीएम नहीं कराया। जिसकी वजह से मौत के वास्तविक घटना का पता नहीं चल सका। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि मौत का संभावित कारण हार्ट अटैक हो सकता है।

साईं बाबा के भक्त था मृतक राकेश
मृतक राकेश मेहानी की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, वह संतनगर स्थित किराए के कमरे में रहता था। परिवार के भरण पोषण के लिए मेडिकल दुकान में नौकरी करता था। मृतक शादीशुदा था जिसकी एक छोटी बेटी भी है। राकेश साईं बाबा भक्त था, वह प्रति गुरुवार को साईं मंदिर साईं बाबा के दर्शन करने जाता था। इस गुरुवार को भी वह दुकान का कार्य निपटाकर शाम को दर्शन के लिए गया हुआ था। जहां उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications