हे भगवान! ये हो क्या रहा है, 35 साल के पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत, ड्यूटी के लिए तैयार हो रहा था दारोगा
Katni News: मध्य प्रदेश पुलिस में तैनात आरक्षक का ह्रदयघात से निधन हो गया। 35 वर्षीय आरक्षक राजा साहू कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाने में पदस्थ था। मृतक झिंझरी स्थित पुलिस क्वार्टर में रहता था।
ड्यूटी में जाने के लिए तैयार होते समय तबीयत बिगड़ गई और बेहोश होकर जमीन में गिर पड़ा। परिजनों ने आरक्षक को बेहोशी हालत में देख उसे इलाज के लिए जगन्नाथ चौक स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया तो ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक जांच करते हुए पुलिसकर्मी राजा साहू को मृत घोषित कर दिया और मौत की वजह हार्ट अटैक बताया है।

जिसके बाद मृतक की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया और मामले की जांच शुरू कराई गई है। आपको बता दे मृतक पुलिसकर्मी स्लिमनाबाद थाने पर वाहन चालक के पद पर पदस्थ था। जिसकी ड्यूटी में जाने के लिए वह तैयार होते वक्त ही मौत के आगोश में सो गया।
वही आरक्षक राजा साहू की मौत की खबर लगते ही पूरे पुलिस महागमे पर दुःख का मातम छा गया और कटनी एसपी अभिजीत रंजन, एएसपी संतोष डेहरिया सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करते दिखे।
वही एसपी अभिजीत रंजन ने कहा आरक्षक राजा साहू बेहद कर्तव्य निष्ठावान पुलिसकर्मी था जिसकी कमी पूरे पुलिस परिवार हमेशा रहेगी। हमारे द्वारा मृतक परिवार को सहायता राशि के रूप में अभी एक लाख रुपए दिए गए है।












Click it and Unblock the Notifications