Katni news: मौत से पहले किसान ने पर्ची लिखकर छोड़ी, फिर बहोरीबंद में दे दी जान, सब कुछ रखा है गिरवी
Katni news: मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक बुरी खबर आई। जहां अन्नदाता ने अपनी इहलीला अपने ही हाथों समाप्त कर ली। बहोरीबंद के खेत में पेड़ से लटककर उसने फांसी लगा ली।
मामले की जांच में जुटी पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें कर्ज से हो रही परेशानियों का जिक्र किया। नोट में लिखा है कि जमीन, मकान, टेंट सब कुछ गिरवी हैं। सूदखोर भी परेशान कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक शिवप्रसाद पटेल नाम के किसान ने आत्मघाती कदम उठाया। उसने सुसाइड नोट में कर्ज के साथ कोरोना महामारी को अपनी बर्बादी का कारण बताया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिवप्रसाद पटेल घर से गायब था और गांव के पास नर्सरी में तेंदू के पेड़ पर उसका शव फंदे पर लटका मिला। किसी व्यक्ति से कर्ज लेने और उसके बदले ब्याज वसूल किए जाने का भी जिक्र किया गया है। पुलिस अब संबंधित सूदखोर का भी पता लगा रही हैं। आपको बता दें कि एमपी में सूदखोरों के चंगुल फंसे किसान लगातार ऐसे ही आत्मघाती कदम उठाते आए। हालांकि सरकार ने ऐसे सूदखोरों के खिलाफ बीच में प्रभावी कार्रवाई भी की थी। लेकिन एक बार फिर इस ताजा मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications