'मन्नूलाल के गुलगुला' के दीवाने हुए सीएम शिवराज, चाय भी पी, कटनी में चिरौंजी बेंचने वाले को दिए दो लाख रुपये
Katni News: एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान की खूबी हैं कि वह हर वर्ग का ख्याल रखते हैं। लोगों के बीच एक परिवार के सदस्य के तौर पर पेश आते हैं। कुछ ऐसा ही दृश्य कटनी में देखने को मिला। जब वह ग्रामीण मुन्नू लाल पटेल के घर पहुंच गए।
बड़गांव में जनदर्शन रोड शो के दौरान मन्नूलाल पटेल के घर स्वल्पाहार किया और चाय पी । लौकी से बना स्थानीय लोकप्रिय व्यंजन लउबरा और गुड़ का गुलगुला खाया। मन्नूलाल की छोटी बहू सावित्री बाई ने मुख्यमंत्री को ट्रे में चाय दी तो मुख्यमंत्री चौहान ने कहा- 'बड़ी स्वादिष्ट चाय बनाई है बेटी ने'।
मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद बच्चों को लाड़ और दुलार भी किया। इसी बीच चिरौंजी बेचकर आत्मनिर्भर बन रहे निपनिया और केवलारी गांव के जनजाति समाज से भेंट की। मुख्यमंत्री ने जनजातियों द्वारा किए जा रहे चिरौंजी की बिक्री के कार्य के व्यावसायिक रूप से और अधिक सक्षम और सुदृढ़ बनाने के लिए दो लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की। जनजातीय समाज ने मुख्यमंत्री चौहान को चिरौंजी का पैकेट उपहार स्वरूप प्रदान किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनकी कई समस्याओं को सुना। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।

Recommended Video
जिले के बहोरीबंद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निपानिया और केवलारी ग्राम के करीब 400 जनजातीय परिवार आस-पास के वन में लगे अचार वृक्ष से चिरौंजी की गुठलियों को तोड़कर वर्षों औने-पौने दामों में व्यापारियों को बेचते रहे हैं। व्यापारी भी उनके भोलेपन का फायदा उठाकर उन्हें बहला-फुसलाकर, इनसे महंगी चिरौंजी को मात्र सौ रुपए प्रति किलो ग्राम की सस्ती कीमत में खरीदकर खुद खुले बाजार में बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। लेकिन अब हालात बदल गए हैं, जनजातियों ने प्रशासन की मदद से समिति बनाकर खुद की प्रसंस्करण इकाई लगाई और अब खुद चिरौंजी की पैकेजिंग और बिक्री कर आमदनी अर्जित कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications