Akhilesh Yadav ने MP के कटनी में Congress की खोली पोल, बोले- 'पिछली बार हमारी मदद से बनी थी कमलनाथ सरकार'
Akhilesh Yadav exposed Congress: 2018 के MP विधानसभा चुनाव में हमारी मदद से कांग्रेस ने अपनी सरकार बनाई लेकिन भाजपा से वह अपने ही विधायक नहीं बचा पाई। जाति जनगणना को कांग्रेस ने कभी नहीं कराया और जाति जनगणना रोकने का काम किया। अब वही जाति की बात कर रही है।
यह बात बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र में एक सप्ताह में दूसरी बार सभा को संबोधित करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही। वे विधानसभा क्षेत्र के तेवरी गांव में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि आबादी के हिसाब से दलितों, पिछड़ा वर्ग और अन्य समुदाय को सम्मान मिले यह हमारा प्रयास रहा है और रहेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि न सिंचाई सुविधा हैं, न सड़क है और बिजली की पर्याप्त व्यवस्था है। पहले कांग्रेस थी, तब कुछ नहीं हुआ। कांग्रेस ने छोड़ा तो भाजपा ने पकड़ लिया।
उन्होंने कहा कि किसान दुखी है, रोजगार नहीं है। 20 साल से युवक रोजगार का इंतजार कर रहे हैं। बेरोजगार और बेरोजगारी दोनों बढ़ रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि नोटबन्दी कर सबका पैसा निकलवा दिया। बड़े उधोगपति की मदद की। बैंक में पैसा जमा हुआ तो उनका कर्ज माफ कर दिया गया।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आगे जाति जनगणना कराने वालों का सहयोग करेंगे और प्रदेश में भी सपा को मजबूत करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि इस बार बहोरीबंद क्षेत्र की जनता इतिहास रचेगी। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष हेलीकॉप्टर से तेवरी पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।












Click it and Unblock the Notifications