कासगंज में पूर्णिमा स्नान करने जा रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलटी, 23 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। कासगंज जनपद में पूर्णिमा स्नान करने जा रहे हैं श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली पलटने के चलते 23 लोगों की मौत हो गई है।
पहले इस हादसे में 15 लोगों की घटनास्थल पर मौत हुई थी। वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर रुप से घायल हुए 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली में 40 से अधिक श्रद्धालु भरे हुए थे और सभी लोग माघी पूर्णिमा पर ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर कादरगंज गंगा घाट पर स्नान करने जा रहे थे। ट्रैक्टर सवार श्रद्धालुओं को लेकर चालक रियावगंज पटियाली मार्ग पर गढ़ई गांव के समीप पहुंचा था।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान ट्रैक्टर की रफ्तार अधिक होने के चलते चालक नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क के किनारे स्थित एक तालाब में चली गई। तालाब में ट्रैक्टर जाने के बाद ट्राली पलट गई। ट्राली पलटने के चलते उसमें सवार लोग दब गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास से काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और ग्रामीणों ने तालाब में डूबे लोगों को बाहर निकालने के साथ ही पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को तालाब से निकालकर अस्पताल में पहुंचाया गया।
इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज प्रारंभ हुआ और शनिवार शाम तक 23 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई मासूम बच्चे और महिलाएं तथा वृद्ध घायल हैं। हादसे में आठ मासूम बच्चों समेत कुल 23 लोगों की मौत हुई है।
प्राथमिक सूचना के अनुसार मरने वाले लोग एटा जिले के रहने वाले हैं। मरने वालों में महिलाओं के साथ ही मासूम बच्चे शामिल हैं। सीएमओ राजीव अग्रवाल द्वारा बताया गया कि 23 लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य लोगों का उपचार चल रहा है। जिले के आलाधिकारी घटनास्थल पर और अस्पताल में पहुंचकर जांच पड़ताल और घायलों से बात कर घटना के बारे में जानकारी ले रहे हैं।
वहीं हादसे की जानकारी होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की और हादसे में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख सहायता राशि व घायल लोगों को 50 हज़ार रुपए देने का निर्देश देने के साथ ही घायलों का समुचित निशुल्क उपचार कराने के भी निर्देश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications