भाजपा विधायक के बेटे-भतीजे की दबंगई, थानेदार को दी जान से मारने की धमकी
Recommended Video
कासगंज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रियों और विधायकों को कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ा रहे हों लेकिन उनकी दबंगई का मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सत्ता की हनक में जनप्रतिनिधि और उनके रिश्तेदार बेलगाम हो गए हैं। ताजा मामला यूपी के कासगंज जिले के बीजेपी विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत के पुत्र जसवीर और भतीजे दुष्यंत का सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, दो एम्बुलेंस चालकों में हुई मारपीट के मामले को लेकर विधायक पुत्र और भतीजे ने खुलेआम सोरों गेट चौकी इंचार्ज सतेन्द्र पाल से गाली-गलौज ही नहीं की बल्कि उन्हें चौकी के बाहर आने पर जमीन पर लिटा कर मारने और चौकी से हटाने की धमकी दी।
विधायक के बेटे और भतीजे ने चौकी इंचार्ज को धमकाते हुए कहा कि चौकी से बाहर आया तो चारपाई पर रखकर जायेगा। यह विधायक पुत्र और भतीजे की खुली गुंडई देखकर आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। घटना के बाद चौकी पर तैनात पुलिस और महिलाकर्मियों में दहशत का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications