घर में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखी पत्नी, और फिर...
कानपुर। यूपी के कानपुर में एक विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला को उसके पति ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। आत्मगलानि में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी।

पत्नी के थे पड़ोसी से अवैध संबंध
पूरी घटना बर्रा थाना क्षेत्र के हरी मस्जिद की है। यहां रहने वाली एक विवाहिता का इलाके में रहने वाले एक शख्स से अवैध संबंध थे। पति की गैरमैजूदगी में वह घर मिलने आया करता था। गुरुवार को महिला का पति किसी काम से बाहर गया था और प्रेमी महिला से मिलने घर पहुंच गया। इसी दौरान अचानक पति भी घर वापस आ गया।
पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा
पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। प्रेमी तो मौके से फरार हो गया, लेकिन पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इसी बीच महिला ने आत्मग्लानि में कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications