UP : बहू ने सास की बाल पकड़ बेरहमी से की पिटाई, वायरल वीडियो पर पुलिस ने दिए जांच के आदेश

कानपुर, 13 मई: सास-बहू के बीच झगड़े तो आम हैं, लेकिन कानपुर में एक बहू ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। बहू की दरिंदगी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में बहू चारपाई पर बैठी बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटती हुई नजर आ रही है। बहू, सास के बालों को खींचकर मार रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

viral video daughter in law beats mother in law kanpur

पुलिस ने कहा - बहू पर होगी कार्रवाई

वायरल वीडियो कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के भाउ खेड़ा इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकत है बहू अपनी बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीट रही है। उसके बाल खींचते हुए उसे मारती जा रही है। इस मामले में कानपुर के ज्वाइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा, वीडियो संज्ञान में आया है। एसीपी मृगांक शेखर को जांच सौंपी गई है। जांच के बाद आरोपी बहू पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बहू की पहचान नहीं हो पाई है।

सास-बहू के बीच जमकर चले जूत-चप्पल

इससे पहले मेरठ में रोहटा रोड स्थित एक कॉलोनी में सास और बहू के बीच घरेलू बातों को लेकर जमकर विवाद हो गया। दोनों के बीच जमकर जूते-चप्पल भी चले। मामला इतना बढ़ा कि दोनों ही पक्ष थाने पहुंच गए। हालांकि, जब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई को लेकर बात कही तो दोनों ही पक्ष थाने से चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+