कानपुरः फ्लैट में खिड़कियों से लटकी मिली दो लड़कियों की सड़ चुकी लाशें
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर इलाके में उस समय हड़कंप मंच गया। जब एक अपार्टमेंट में दो युवतियों के शव खिड़की से लटके मिलने सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । जानकारी के अनुसार बर्रा निवासी राजेश पांडे दिल्ली बीएसफ में तैनात हैं। 4 माह पूर्व दोनों युवतियों ने ओयो के माध्यम से शिवालिक फ्लैट का दो कमरे बुक किये थे।

वह हर माह का किराया लेने के लिए फ्लैट में किसी न किसी को भेजते हैं। बुधवार को भी जब उनका पड़ोसी किराया लेने पहुंचा तो उसको वहां रहने वाले लोगों ने बताया कि कुछ दिनों से फ्लैट पर अजीब सी दुर्गंध आ रही है और फ्लैट में रहने वाली दो लड़कियां भी काफी दिनों से नहीं दिखाई पड़ी हैं । जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी । सूचना पर पहुँची पुलिस और फॉरेन्सिक की टीम ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर गई तो वहाँ का नजारा देख सभी के होश उड़ गए ।
दोनों युवतियों के शव कमरे में लगी खिड़की के सहारे बंधी हुई थी और शव बुरी तरह से सड़ चुके थे। वही फॉरेंसिक टीम ने मौके से बरामद सभी चीजों का बारीकी से जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। वहीं एसपी पश्चिम ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया और बताया दो युवतियों के शव फ्लैट के अंदर से मिले है। दरवाजा अंदर से बंद था। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है । जो समान मिला उसके आधार पर उनकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications