कानपुरः घर में मन रहा था जन्मदिन तभी दो सिलेंडर से उठने लगी आग की लपटें, मंजर देख हर कोई कांप गया

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के थाना कोहना क्षेत्र में उस वक़्त हड़कंप मच गया, जब घर में अचानक सिलेंडर में आग लग गई और घर की दो महिला समेत परिवार के चार लोग बुरी तरह से झुलस गए। आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं कुछ लोग घायल भी हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

uttar pradesh kanpur cylinder fire accident

कानपुर के रानीघाट इलाके में 2 दिन पहले किराए पर रहने आए यादव परिवार अपने बेटे करन का 18 वां जन्मदिन मना रहा था । सभी लोग घर मे व्यस्त थे और घर की महिलाएं खाना बनाने में लगी हुई थी। तभी दो सिलेंडर में अचानक आग लग गई और घर में कोहराम मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमे दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई।

बाकी चार लोग थोड़ा बहुत झुलसे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उनका इलाज चल रहा है। वही हादसे की जानकारी मिलने पर यूपी सरकार की मंत्री नीलिमा कटियार अस्पताल पहुँची और घायलों हाल-चाल लिया। वहाँ मौजूद डॉक्टरों से बात करके अच्छा इलाज के लिए निर्देश दिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+