आईसीयू में दनदनाते हुए जूता पहनकर चले गए स्वास्थ्य मंत्री, सवाल पूछने पर दिया ये जवाब

कानपुर। प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप जिला अस्पताल का निरिक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के आईसीयू का भी जायजा लिया, जहां वह जूता पहनकर दाखिल हो गएं। मंत्री के जूता पहनकर दाखिल होने पर उनके साथ के भी लोग जूता पहनकर दाखिल हो गए। सघन चिकित्सा केंद्र यानी आईसीयू में जूता पहनकर जाना माना है लेकिन स्वास्थ्य मंत्री निरीक्षण के दौरान भूल गए।

up state health minister jay prakash did inspection of kanpur district hospital

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ मंत्री जय प्रताप शुक्रवार को जिला अस्पताल उर्शला का निरीक्षण करने पहुंचे । जिला अस्पताल में दाखिल होते ही उनको कई मरीज मिले, जिनका उन्होंने हालचाल लिया। इसके बाद स्वास्थ मंत्री सघन चिकित्सा केंद्र यानी आईसीयू पहुंचे और जूते पहनकर ही प्रवेश कर गए। उनकी देखा देखी उनके साथ आये लोग भी पीछे-पीछे आईसीयू में चले गए।

up state health minister jay pratap did inspection of kanpur district hospital

निरिक्षण के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जितने भी मरीज डेंगू के पाए गए हैं उनकी जान को कोई ख़तरा नहीं है । कानपुर नगर में 95 जगहों को चिन्हित किया गया है, वहां पर पंद्रह दिनों तक डाक्टरों की टीम जाकर जांच करेगी। जूते पहनकर आईसीयू में जाने के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने सफाई देते हुए कहा कि जूता चप्पल पहनकर कोई नहीं गया था, सभी लोग बाहर से देख रहे थे।

यह भी पढ़ेंः IIT कानपुर में विदेशी छात्रा से छेड़छाड़ मामले में प्रोफेसर दोषी करार, प्रशासन ने जारी की चार्जशीट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+