यूपी पुलिस के सिपाहियों ने 9 लोगों को पकड़कर वसूले थे 3 लाख, जांच हुई तो अब 3 हुए सस्पेंड

uttar pradesh crime news, कानपुर। यूपी में कानपुर सेंट्रल स्थित जीआरपी के तीन सिपाहियों को एडीजी के आदेश पर निलंबित कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी सिपाहियों ने 9 लोगों को लखनऊ के एक होटल से पकड़कर तीन लाख रुपये की वसूली की थी। फरवरी में हुए इस मामले में सीओ राजेश द्विवेदी जांच कर रहे थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर सिपाही प्रदीप सिंह, राजेश सिंह और राकेश पांडे के खिलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

UP police Three cop suspended in bribe case Lucknow hotel

यह मामला लखनऊ के एक होटल से जुड़ा हुआ है। फरवरी में कानपुर सेंट्रल जीआरपी में तैनात सिपाही प्रदीप सिंह, राजेश सिंह और राकेश पांडे होटल में दबिश देने पहुंचे थे। दबिश में उनके साथ मुखबिर जुम्मन भी गया था। जुम्मन की निशानदेही पर होटल के दो कमरों से नौ संदिग्ध लोगों को पकड़कर सिपाही कानपुर लेकर आ गए। कानपुर सेंट्रल स्थित जीआरपी के साथ ही किसी भी विभागीय अधिकारी को इसकी सूचना नहीं दी गई थी। कानपुर में सेंट्रल स्टेशन के पास ही खाली पड़ी रेलवे कॉलोनी के एक कमरे में सभी को रखा गया। तीन दिन बाद सभी के परिजनों को बुलाकर इस मामले में तीन लाख रुपये की वसूली की गई।

UP police Three cop suspended in bribe case Lucknow hotel

पुलिस की गिरफ्त से छूटने के बाद गुमनाम चिट्ठी भेजकर पीड़ित की ओर से एडीजी रेलवे से शिकायत की गई थी। गुमनाम चिट्ठी के आधार पर एडीजी ने मामले की जांच सीओ राजेश द्विवेदी को दी थी। सीओ की जांच में आरोप सही सिद्ध होने पर तीनों सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनको निलंबित कर दिया गया।

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+