अपराधियों, 2019 में या अपराध छोड़ो या कानपुर वरना...यूपी पुलिस ने वायरल किया मैसेज

Kanpur news, कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में उसने नये साल के लिये अपने 'रिजोल्यूशन 2019' का खुलासा किया है। पोस्टर में कानपुर के एसएसपी अनन्त देव की तस्वीर के साथ अपराधियों को सीधे गोली मार देने का निर्देश दर्ज है। 'शूट एट कानपुर' के इस पोस्टर को जिले के पुलिस कप्तान ने एकदम सही ठहराया है।

UP Police poster against criminals in Kanpur

कानपुर पुलिस के इस ऐलानिया पोस्टर ने नाना पाटेकर की फिल्म अब तक छप्पन की याद ताजा करा दी हैं जिसमें पुलिस अफसर बने पाटेकर साफ कहते हैं कि क्रिमिनल के बारे में सूचना मिलते ही उसे मार दो। मीडिया को जारी किये गये इस पोस्टर में लिखा है - अपराधियों कान खोलकर सुन लो। यह रिजोल्यूशन 2019 है कि या तो अपराध छोड़ दो या कानपुर नगर नहीं तो ......। इन शब्दों के साथ निशाना ताने हुए एक रिवाॉल्वर दिखायी गयी है और साथ में एसएसपी अनन्तदेव का चित्र जिसमें वो फोन पर कुछ निर्देश देते दिखायी पड़ रहे हैं।

UP Police poster against criminals in Kanpur

कानपुर पुलिस का इशारा साफ है कि वो अपराधियों को सीधे गोली मार देने या एनकाउंटर की चेतावनी दे रही है। इसे कानपुर पुलिस की घुड़की नहीं माना जा सकता क्योंकि साल 2018 बीतते बीतते वो 25 बदमाशों को गोली मार चुकी है।

ये भी पढ़ें- आईपीएस अमिताभ ठाकुर की बेटी को बार-बार कॉल कर परेशान कर रहा अनजान, दर्ज हुआ मुकदमा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+