पूरे गिरोह के साथ गिरफ्तार हुआ चोरों का 'सुल्तान', अलग-अलग वारदातों में दर्ज हुए 75 मुकदमे
कानपुर। उत्तर प्रदेश में पुलिस ने कानपुर देहात क्षेत्र से चोरों की बड़ी गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना को चोरों समेत अरेस्ट कर लिया। उनके पास से चोरी का सामान और कई तरह के असलहे बरामद हुए। राकेश नाम के शातिर चोर को इस गैंग का सुल्तान का जाता है। उस पर विभिन्न मामलों में 75 मुकदमें दर्ज हैं। यह गैंग इलाके में लगातार वारदातों को अंजाम दे रही थी। पुलिस ने सरगना को कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली के पुखरायां इलाके में हुई वारदात के बाद दबोचा।

कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि यह गैंग कानपुर देहात और उससे सटे जिलों में सक्रिय थी। पुखरायां इलाके में तमाम चोरी की घटनाओं में इसी गैंग का हाथ था।

पुलिस को इस गिरोह की तलाश काफी समय से थी। पुलिस ने इनके पास से चोरी किया गया लगभग 3 लाख का सामान बरामद किया है।

साथ ही चोरी करने के दौरान इस्तेमाल किये जाने वाले औजार एवं हथियार भी जब्त कर लिए हैं। पुलिस अब इनके साथी चोरों की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications