कानपुर में अखिलेश ने मेयर प्रत्यशी के समर्थन में किया रोड शो, बोले- 'कूड़े के साथ-साथ BJP का भी होगा सफाया'
अखिलेश यादव, प्रदेश की योगी सरकार पर हमलावर नजर आए। अखिलेश ने कहा, 'कूड़ा, बंद पड़ी नालियां, जलभराव, सड़कों पर जानवर महंगी बिजली, हाउस टैक्स, इन बातों पर चुनाव होने जा रहा है और बीजेपी इनकी बातें नहीं कर रही है।'

Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज कानपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा, 'इस बार कूड़े के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी का भी सफाया होगा।'
अखिलेश यादव मंगलवार को कानपुर में समाजवादी पार्टी की महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती वंदना बाजपेई और रसूलाबाद में सपा के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी यदुनाथ संखवार के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे थे। अपने रोड शो के दौरान अखिलेश यादव ने जनता से सपा प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की।
Recommended Video

इस दौरान अखिलेश यादव, प्रदेश की योगी सरकार पर हमलावर नजर आए। अखिलेश यादव ने कहा, 'कूड़ा, बंद पड़ी नालियां, जलभराव, सड़कों पर जानवर महंगी बिजली, हाउस टैक्स, इन बातों पर चुनाव होने जा रहा है और बीजेपी इनकी बातें नहीं कर रही है।'
अखिलेश ने कहा कि बीजेपी सरकार जमीनी मुद्दों पर पूरी तरह से फेल है। अगर मुख्यमंत्री से पूछो कि शहरों में कूड़ा है तो कहते हैं तमंचा, उनसे पूछो कि नाली साफ नहीं हुई है तो वो कहते हैं तमंचा, उनसे कहो कि नौजवान बेरोजगार है तो कहते हैं तमंचा, उनसे कोई सवाल पूछो तो केवल तमंचा बोलेंगे।
इस दौरान अखिलेश ने सपा सरकार में हुए कामों को भी गिनाया। अखिलेश ने कहा कि जो ये चौड़ी चौड़ी सड़के बनना शुरू हुई थी, जितना समाजवादी सरकार में बनी उतनी ही बनी उसके आगे नहीं बढ़ी। एंबुलेंस जो चल रही वही एंबुलेंस है जो समाजवादियों ने दी थी, कोई नई एंबुलेंस नहीं चला पाए।
यादव ने बोलते हुए कहा कि इस बार कूड़े के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी का भी सफाया होगा। इस दौरान उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री ने अपने कितने केस वापस लिए, क्या धारा 307 वापस नहीं लिया? उनपर जो मुकदमे थे देंगे के वो वापस नहीं लिए?
अखिलेश यादव ने बोलते हुए कहा कि किसानों को उनके गेहूं की फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। गेहूं प्राइवेट हाथों में देकर अमीरों की जेब भरी जा रही है। कहा कि महंगाई चरम पर है। विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। सरकार कहती है कि महंगाई नहीं बढ़ी है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश का मुखिया मोबाइल चलाना नहीं जानता है, वह जनता को गुमराह करने के लिए जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट बनवा रहा है। अखिलेश यादव एक बार फिर जातीय गणना का मुद्दा उठाया। जब तक जातीय गणना नहीं होगी, तब तक समाजवाद नहीं होगा।
जब तक समाजवाद नहीं होगा, तब तक रामराज्य भी नहीं होगा। समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना करवाकर सबका विकास कराना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications