UP News: 'बयान अच्छे लगने लगे, अखिलेश यादव ज्वाइन करें संघ की शाखा', केशव प्रसाद मौर्य की सपा अध्यक्ष को सलाह

UP News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। कानपुर में उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान का अखिलेश यादव द्वारा समर्थन किए जाने पर उन्होंने बयान दिया।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव के साथ ही विपक्षी दल के लोगों को संघ के बयान अब अच्छे लगने लगे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे में वह जल्द ही संघ की शाखा ज्वाइन कर लें। इसके अलावा उन्होंने राहुल गांधी पर भी हमला बोला।+

UP News Keshav Prasad Maurya Statement

दरअसल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर में वीरबाल दिवस पखवाड़ा का शुभारंभ करने के लिए पहुंचे थे। 22 से 26 दिसंबर तक वीरबाल दिवस पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं।

इसके अलावा डिप्टी सीएम ने गुमटी गुरुद्वारा जाकर भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध गुरुद्वारा में 26 दिसंबर को वीरबल दिवस मनाने की घोषणा की थी, यह बहुत सुखद रहा।

उन्होंने कहा कि कानपुर का यह स्थान वह ऐतिहासिक स्थल है जहां केवल कानपुर ही नहीं बल्कि देश दुनिया से जो विशेष तौर से इस स्थान के प्रति आस्था रखने वाले हैं आते हैं। उन्होंने कहा कि आज से शहीदी सप्ताह की शुरुआत हुई है।

इसके अलावा उन्होंने गुरु गोविंद सिंह और उनके पुत्रों के बारे में भी जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्र के लिए उन्होंने दीवारों में चुना जाना स्वीकार किया लेकिन सर झुकाना स्वीकार नहीं किया, धर्म परिवर्तन करना स्वीकार नहीं किया। इससे हमें प्रेरणा भी मिलती है और किसी चुनौती का सामना करने का साहस भी जागृत होता है।

संघ पर साधते हैं निशाना

इस दौरान मीडिया कर्मियों ने अखिलेश यादव द्वारा मोहन भागवत के बयान का समर्थन किए जाने पर सवाल किया जिस पर जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव या अन्य राजनीति अपनी राजनीति चमकाने के लिए समय-समय पर संघ को निशाने पर लेते रहे हैं।

आज उन्हें बयान अच्छा लगा है तो तो मैं यही कहूंगा कि जल्द से जल्द संघ की शाखा में जाना शुरू कर दें। सांसद में गतिरोध उत्पन्न करने के मामले पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जब चुनाव होगा तो वह लोग संसद में जाने की स्थिति में नहीं रहेंगे।

इसके अलावा राहुल गांधी द्वारा संसद में बीजेपी सांसद को धक्का दिए जाने के मामले पर बोलते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी जी को घमंड है उनको विरासत में सियासत मिली है। यदि संघर्ष से उनको सियासत में जगह मिली होती तो वह इस प्रकार का आचरण नहीं करते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+