Kanpur News: 'मालिक से बोलकर गया था देख लूंगा', अचानक चाकू से कर दिए 11 वार और हो गया फरार
Kanpur News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां दुकान पर काम करने वाले 14 साल के लड़के ने मालिक की डांट से नाराज होकर उन पर चाकू से हमला बोल दिया। इस हमले में वो गंभीर रूप से घायल हैं। मामला नवीन मार्केट की है। दुकान मालिक का इलाज चल रहा है।
कानपुर के नवीन मार्केट में जूते का शोरूम चलाने वाले राजू हरगुनानी शुक्रवार रात 9 बजे दुकान बंद करने जा रहे थे। उसी समय उनकी दुकान पर काम करने वाला 14 साल का लड़का वहां आ गया। उसने पहले राजू से कुछ बहस की, इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए।

Kanpur News: 'मैंने पत्नी की हत्या कर दी है और खुद भी मरने जा रहा हूं', दो माह में रिश्तों का हुआ दर्दनाक अंत
नाबालिग ने दुकान मालिक पर चाकू से 11 वार किए। खून से लथपथ राजू शोरूम में गिर पड़े। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गया। दुकान मालिक की चीख सुन आस पास के लोग वहां पहुंच गए। उन्हें तुरंत रिजेंसी अस्पताल ले गए। आपरेशन के बाद भी राजू की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी लखनऊ भाग गया था। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर अखिलेश कुमार अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने के तुरंत निर्देश दिए। आरोपी को शनिवार रात पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से चाकू चाकू भी बरामद कर लिया गया है ।
राजू के भतीजे सुनील का कहना है कि मेरे चाचा की दो बेटियां हैं. उनके बेटा नहीं है. हमला करने वाले लड़के को चाचा ने दुकान पर कुछ दिनों पहले काम पर रखा था, लेकिन वह काम नहीं करता था। इस वजह से उसे डांटकर दुकान से हटा दिया था। इस पर वह धमकी देकर गया था कि मैं देख लूंगा। 14 वर्षीय आरोपी लड़का चमनगंज का रहने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications