Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kanpur News: 'मैंने पत्नी की हत्या कर दी है और खुद भी मरने जा रहा हूं', दो माह में रिश्तों का हुआ दर्दनाक अंत

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई हैं। यहां दो माह पूर्व प्रेम विवाह में बंधने वाली पत्नी की पति ने हत्या कर दी है। दोनों एक ही बिल्डिंग में अलग-अलग कमरे में रहते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।घटना पनकी के कछुआ तालाब के पास कटरा मोहल्ले की है।

पति ने हत्या चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी और ताला लगाकर अपने गांव चला गया। मृतका की मां की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की तीन टीमें आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रायबरेली रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार, पनकी रतनपुर की रहने वाली गुंजन गौतम (35) की शादी 10 साल पहले सीटीआई मोहल्ले के महेंद्र से हुई थी। छह महीने बाद ही गुंजन का तलाक हो गया था। इसके बाद से गुंजन किराये पर अलग रहकर एक दवा कंपनी में नौकरी कर अपना गुजारा कर रही थी। एक साल पहले वह कटरा में कामता प्रसाद राजपूत के मकान में किराये पर रहने आई थी। तीन मंजिले मकान में वह सबसे नीचे रहती थी।

kanpur

तीसरी मंजिल पर रायबरेली के ऊंचाहार के पूरे इमलिया निवासी शिवा गुप्ता रहता था। शिवा पावर हाउस में किसी बिल्डर के साथ काम करता था। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत शुरू हुई और प्रेम संबंध हो गए। दोनों ने पहले आर्य समाज मंदिर में शादी की। इसके बाद 13 फरवरी को कोर्ट मैरिज कर ली। सोमवार देर रात पति ने पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला।

दोपहर को शिवा ने मकान मालिक को फोन कर बताया कि मैंने गुंजन की हत्या कर दी है और खुद फंदा लगाने जा रहा हूं। इसके बाद फोन बंद कर लिया। तब मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।

एसीपी पनकी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मकान मालिक ने डायल पर घटना की सूचना दी। इसके बाद पनकी थाना पुलिस के साथ मैं भी मौके पर पहुंचा और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में रायबरेली व अन्य स्थानों पर भेजी गईं हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+