सपा MLA इरफान सोलंकी और बिल्डर शौकत की बढ़ी मुश्किलें, Kanpur पुलिस ने जब्त की 20 करोड़ की संपत्ति
Kanpur News: सपा विधायक इरफान सोलंकी और बिल्डर शौकत पहलवान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। दरअसल, पुलिस ने उनकी 20 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है।

Kanpur News: समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी और बिल्डर शौकत अली की मुश्किलें बढ़ गई है। पुलिस ने शुक्रवार 10 फरवरी को सपा विधायक और बिल्डर शौकत अली की 20 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली। जाजमऊ स्थित हिलाल कंपाउंड की जो संपत्ति पुलिस ने जब्त की है उसमें शौकत अली और इरफान सोलंकी की पत्नी साझेदार हैं। पुलिस ने दो ब्लॉको में बने 27 फ्लैट कुर्क किए हैं। पुलिस की मानें तो शौकत अली और उनके परिवार के सदस्यों की और भी संपत्तियां जब्त की जाएंगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्वालटोली स्थित उनकी संपत्ति को पुलिस ने शनिवार को भी कुर्क करने की कार्रवाई की। फीलखाना के स्टेशन हाउस ऑफिसर सुनील कुमार ने कहा कि जाजमऊ इलाके में हिलाल कंपाउंड में 20 करोड़ रुपए मूल्य के 27 फ्लैट गैंगस्टर्स एक्ट के तहत जब्त किए गए हैं। कहा कि जमीन कथित तौर पर शौकत अली द्वारा बिल्डर समझौते पर ली गई थी और इरफान सोलंकी ने इसमें अवैध रूप से अर्जित धन इन्वेस्ट किया था।
इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान को दिसंबर में कथित तौर पर प्लॉट पर अवैध कब्जा करने और घर में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वो महराजगंज जेल में बंद हैं। एसएसओ सुनील कुमार ने कहा कि इरफान सोलंकी, रिजवान और पहलवान की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई। कहा कि ग्वालटोली, सिविल लाइंस में कथित तौर पर पहलवान और उसके परिवार के सदस्यों के स्वामित्व वाली कई इमारतों को शनिवार को जब्त कर लिया जाएगा।
Recommended Video

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा, 'सपा विधायक और उनके कुनबे की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। शनिवार को पुलिस ग्वालटोली स्थित सपा विधायक और उनके सहयोगी की संपत्ति जब्त करेगी।'












Click it and Unblock the Notifications