Aaj Ka Panchang 25 June 2026: एकादशी तिथि, स्वाति नक्षत्र, क्या है शुभ मुहूर्त?

Aaj Ka Panchang 25 June 2026 : पंचांग का प्रयोग शुभ मुहूर्त निकालने, त्योहारों की तिथि तय करने, व्रत-उपवास करने और ग्रहों की स्थिति जानने के लिए किया जाता है। पंडित चक्रपाणि उपाध्याय के मुताबिक आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है, आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि यानी कि 'निर्जला एकादशी'।

धार्मिक मान्यता है कि सालभर की सभी चौबीस एकादशियों में निर्जला एकादशी का व्रत सबसे कठिन और सर्वाधिक फलदायी होता है। आज गुरुवार के कारण इसका महत्व और भी अधिक बढ़ गया है, क्योंकि गुरुवार का दिन मुख्य रूप से श्रीहरि भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है।

Aaj Ka Panchang 25 June 2026

25 जून 2026 का पंचांग

  • तिथि: शुक्ल पक्ष एकादशी (रात्रि 8:09 बजे तक)
  • वार: गुरुवार
  • नक्षत्र: स्वाति (शाम 4:29 बजे तक)
  • योग: शिव योग (प्रातः लगभग 10:54 बजे तक)
  • चंद्र राशि: तुला
  • सूर्योदय: प्रातः 5:25 बजे
  • सूर्यास्त: सायं 7:23 बजे

आज का पंचांग 25 जून 2026: राहुकाल

गुरुवार का राहुकाल दोपहर 2:09 बजे से 3:53 बजे तक रहेगा। इस दौरान नए और शुभ कार्यों की शुरुआत करने से बचना चाहिए।

शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: लगभग 11:55 बजे से 12:51 बजे तक
  • लाभ चौघड़िया: दोपहर 12:29 बजे से 2:10 बजे तक
  • अमृत चौघड़िया: दोपहर 2:10 बजे से 3:50 बजे तक

विशेष महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि मानव जीवन में नियम, संयम और संकल्प का संदेश लाती है। इस दिन शुभ चौघड़िया और अभिजीत मुहूर्त का विवेकपूर्ण उपयोग करके आप अपने आध्यात्मिक और सांसारिक लक्ष्यों को सहजता से प्राप्त कर सकते हैं। पंचांग के नियमों के अनुसार की गई पूजा सदैव सुखद परिणाम देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+