Kanpur: पार्षद प्रत्याशी कराना चाहता था रशियन लड़कियों का डांस, जानें क्या है EC को लिखे Viral लेटर की सच्चाई

कानपुर निकाय चुनाव के बीच एक लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें मतदाताओं को लुभाने के लिए रशियन डांस और लोगों को फ्रीम में शराब पिलाने की अनुमति मांगी गई है।

Kanpur nikay chunav

Kanpur nikay chunav 2023: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनवार लेकर सियासी सरगर्मियां जोरों पर है और सभी राजनीतिक दल वोटरों को लुभाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कानपुर जिले से सामने आया है। यहां रशियन लड़किया को डांस कराने और शराब पिलाने से जुड़ा एक लेटर वायरल हो रहा है।

रिटर्निंग ऑफिसर को लिखे गए इस वायरल लेटर के मुताबिक, अंबेडकर नगर काकादेव से निर्दलीय प्रत्याशी ने रशियन डांसर को बुलाने की अनुमि मांगी है। इस लेटर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारी हरकत में आ गए। वहीं, इन सबके बीच एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

वायरल वीडियो में रशियन लड़की डांस करती दिख रही है। एसीपी ब्रजनारायण सिंह ने वीडियो और वायरल वेटर की जांच के आदेश दिए है। बता दें कि सोशल मीडिया पर जो लेटर वायरल हुए उसपर कानपुर के काकादेव वार्ड 30 से निर्दलीय प्रत्याशी एडवोकेट संजय दुबे का नाम लिखा हुआ है।

वायरल लेटर में लिखा है कि, 'मतदाताओं को लुभाने हेतु रशियन लड़कियों का डांसर कराने और शराब की व्यवस्था करना चाहता हूं। प्रार्थी को अनुमति प्रदान करने की कृपा करें।' इस वायरल लेटर में चुनाव चिन्ह पेंसिल का भी जिक्र किया गया है।

सोशल मीडिया पर इस कथित लेटर के वायरल को लेकर स्वरूप नगर के एसीपी ब्रिज नारायण सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर जो लेटर वायरल हुआ है, उसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, जब इस वायरल कथित लेटर के बारे में मीडिया ने अंबेडकर नगर के वार्ड 30 से निर्दलीय प्रत्याशी संजय दुबे से बातचीत करने की कोशिश की तो वह कैमरे के सामने नहीं आए। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई लेटर उन्होंने नहीं लिखा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर यह लेटर पिछले दो दिनों से वायरल हो रहा है। ममता त्रिपाठी नाम की ट्विटर यूजर ने इस लेटर और रशिया डांसर का वीडियो ट्वीट किया है। साथ ही लिखा,

कानपुर शहर मशहूर है कमला पसंद के लिए, मगर नेताजी को वोट पाने के लिए कराना है रशियन बाला का डांस, यही नहीं सुरूर के लिए मदिरापान भी कराना है वोटरों को ताकि झोला भरकर वोट मिले। यूपी में गजबें चल रहा है भाई...निकाय चुनाव में इतनी प्रतिस्पर्धा। #कानपुर नज़ीर पेश करेगा 😃 #निकाय_चुनाव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+