कानपुर: शहीद की पत्नी को किया गया सम्मानित, एक लाख 70 हजार की आर्थिक सहायता
Kanpur news, कानपुर। यूपी के कानपुर में घंटाघर चौराहे पर व्यापारियों ने शहीदों के नाम एक शाम कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन में शहीदों की याद में राष्ट्रगीतों को गाया गया। इस अवसर पर कन्नौज के रहने वाले शहीद प्रदीप यादव की पत्नी नीरज को सम्मानित किया गया। नीरज अपने बच्चों के साथ कानपुर में ही रहती हैं।

एक लाख 70 हजार की आर्थिक सहायता
इस मौके पर अखिल भारतीय व्यापार मंडल की तरफ से कानपुर के ब्रिगेडियर नवीन सिंह ने शहीद की पत्नी नीरज को एक लाख 70 हजार की आर्थिक सहायता भी दी। शहीद की पत्नी नीरज ने सरकार से उनके परिवार को शहीद के परिवार की तरह सुविधा देने की मांग की।

पुलवामा हमले में 40 जवान हुए थे शहीद
14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। आतंकियों की कायराना हरकत को लेकर लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा। देशभर में लोग विरोध प्रदर्शन कर गुस्सा जाहिए कर रहे हैं। वहीं, जगह-जगह लोग शहादत को नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications