CAA: हिंसा में मारे गए युवक के पिता ने रोते हुए बयां किया दर्द, बोले- जिंदगी बर्बाद हो गई

कानपुर। ''अचानक से भगदड़ मची और हमारा बच्चा डर कर भागने लगा, वो सड़क पार कर रहा था, सामने से पुलिस ने उसे गोली मार दी। घर पहुंचते-पहुंचते उसका दम निकल गया।'' कानपुर में रहकर मजदूरी करने वाले बुजुर्ग फफक कर रो पड़े जब उनसे उनके बेटे के बारे में पूछा गया। बता दें, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर 21 दिसंबर को कानपुर में भी हिंसा हुई थी, जिसमें बुजुर्ग के बेटे की भी मौत हो गई थी।

police killed my son says father of deceased who died in caa protest

'जिंदगी बर्बाद हो गई, अब हम क्या करेंगे'

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कानपुर में हुई हिंसा में 3 लोग मारे गए थे। प्रदर्शन के दौरान मारे गए एक बच्चे के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने उनके बेटे को गोली मारी है। आरोप है कि डॉक्टरों ने उन्हें उनके बेटे से मिलने नहीं दिया। बच्चे के पिता ने कहा, 'जिंदगी बर्बाद हो गई, अब हम क्या करेंगे? भीख मांगेंगे? हमसे मिलने कोई नहीं आया। हमें डॉक्टरों ने धोखा दिया। मेरे बच्चे की कोई सुनवाई नहीं हुई। हमें मेरे बच्चे से मिलने तक नहीं दिया। हम लोग मजदूरी करते थे, हमारा बच्चा भी मजदूरी करता था।

पुलिस फायरिंग का वीडियो आया सामने

अब कानपुर से पुलिस फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शुक्रवार 20 दिसंबर दोपहर 3 बजे का है। वीडियो में दो पुलिसवाले फायरिंग करते दिख रहे हैं। हालांकि, यूपी पुलिस का कहना है कि सिर्फ रबर बुलेट और पैलेट गन से फायरिंग हुई। यूपी पुलिस ने भी कानपुर हिंसा का सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। वीडियो में प्रदर्शनकारी पत्थरबाजी करते दिख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+